{"_id":"5a60d8ff4f1c1b9f268b5285","slug":"131516296447-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ व एसडीएम के आश्वासन पर नहीं माने भाकियू पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ व एसडीएम के आश्वासन पर नहीं माने भाकियू पदाधिकारी
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी।
अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न अवस्था में रेंज गेट के सामने भाकियू लोकतांत्रिक कार्यकर्ता अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं। बुधवार की शाम महेशपुर रेंज पहुंचे डीएफओ समीर वर्मा ओर एसडीएम योगानंद पांडे ने कार्यकर्ताओं को कंबल ओढ़ाकर समझाने और धरना स्थगित कराने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी जिद पर अड़े रहे। जिनका धरना 13वें दिन भी जारी रहा।
धरनास्थल पहुंचे एसडीएम गोला योगानंद पांडे ने अर्धनग्न अवस्था में धरने पर बैठे तहसील अध्यक्ष महेशचंद्र वर्मा, मोहन तिवारी, राजाराम भारती को वस्त्र पहनने को कहा। न मानने पर उन्होंने उन्हें साथ लाए कंबल ओढ़ाकर समझाने और मांगे पूरी कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया। डीएफओ समीर वर्मा ने भी बाघ के हमले में मरे लोगों के परिवार वालों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जबकि कार्यकर्ता बाघ को पकड़वाने की जिद पर अड़े रहे। डीएफओ ने कहा कि बाघ को पकड़ना उनके स्तर का काम नहीं है फिर भी कार्यकर्ता नहीं माने और धरने पर डटे रहे। उनका कहना है कि जब तक बाघ पकड़ा नहीं जाता तब तक धरना जारी रहेगा। इसपर अधिकारी वापस चले गए। इस मौके पर रेंजर एसएन यादव सहित वनकर्मी और भाकियू के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।