फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   13 CHCs fail in vasectomy, Nakaha first in female

Lakhimpur Kheri News: पुरुष नसबंदी में 13 सीएचसी फेल, महिला में नकहा प्रथम

Sun, 13 Aug 2023 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
13 CHCs fail in vasectomy, Nakaha first in female
लखीमपुर खीरी। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पिछले माह मनाए गए पखवाड़े में भी स्वास्थ्य महकमा पुरुषों की नसबंदी कराने में नाकाम रहा। स्थिति यह रही कि 13 सीएचसी पर न तो पुरुष नसंबदी का खाता खुला और न ही चार सीएचसी पर महिला नसबंदी का। 11 से 31 जुलाई तक मनाए गए पखवाड़े में सिर्फ दो पुरुष और 137 महिलाओं ने नसबंदी कराई। हालांकि, महिला नसबंदी कराने में नकहा (24) पहले, मितौली (22) एवं बिजुआ सीएचसी (20) तीसरे नंबर पर रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए हर साल 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा मनाता है। उद्देश्य परिवार नियोजन के उपायों के प्रति महिलाओं और पुरुषों को जागरूक करना है। इस दौरान सबसे अधिक जोर पुरुष नसबंदी पर रहता है, क्योंकि इस मामले में महिलाओं के सापेक्ष पुरुष काफी पीछे रहते हैं। यहीं हाल जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े का भी रहा।
विज्ञापन

सीएचसी पर मौजूद स्टाफ की उदासीनता के चलते 20 दिवसीय पखवाड़े में सीएचसी नकहा एवं पलिया में सिर्फ एक-एक पुरुष की नसबंदी हो सकी। जबकि अन्य 13 सीएचसी पर पुरुष नसबंदी का खाता तक नहीं खुल सका। हालांकि, नसबंदी कराने में महिलाओं की तादाद हर बार ज्यादा रहती है। इस बार धौरहरा, गोला, ईसानगर एवं निघासन सीएचसी पर एक भी महिला की नसबंदी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
सीएचसी पर हुई नसबंदी
सीएचसी- महिला-पुरूष
बांकेगंज-00-00
बेहजम- सात-00
धौरहरा-00-00
गोला कुंभी-00-00
ईसानगर-00-00
मितौली-22-00
मोहम्मदी- नौ- 00
नकहा- 24-एक
निघासन-00-00
पलिया- 10- एक
पसगवां-चार-00
फूलबेहड़- नौ- 00
फरधान- 11-00
रमियाबेहड़- छह-00
जिला महिला अस्पताल-15-00
जिला अस्पताल-00-00

.....
गत वर्ष हुई नसबंदी
वर्ष- महिला, पुरुष
2019-20,5842,23
2020-21, 6803,43
2021-22, 6607,22
2022-23, 5898,20
वर्ष 2023-24 में हुई नसबंदी
महिला नसबंदी-410
पुरुष नसबंदी- पांच
आंकड़े 20 जुलाई तक के हैं।


परिवार नियोजन के उपाय अपनाने के लिए आशाओं के माध्यम से महिलाओं के साथ पुरुषों को जागरूक किया जाता है। नसबंदी को लेकर शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित है। जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। पुरुष नसबंदी की संख्या बढ़ाने के लिए सीएचसी अधीक्षकों से भी कहा गया है।
डॉ. प्रमोद कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं नोडल परिवार नियोजन कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed