फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   1277 students were absent in high school and inter exams

हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में 1277 विद्यार्थी रहे गैरहाजिर

Sun, 27 Mar 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
1277 students were absent in high school and inter exams
डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा कक्ष की हो रही निगरानी।
कंट्रोल रूम से परीक्षा कक्षों की हो रही निगरानी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट के उर्दू एवं दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट के लेखा शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इन तीनों पेपर में 1277 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय पर बने कंट्रोल रूम से परीक्षा कक्षों की लगातार निगरानी होती रही।
कंट्रोल रूम प्रभारी हयात अली अंसारी ने बताया कि सुबह की पहली पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 16880 के सापेक्ष 15650 विद्यार्थी उपस्थित रहे। 1230 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि इंटरमीडिएट के उर्दू विषय में पंजीकृत 298 के सापेक्ष 273 उपस्थित और 25 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के लेखाशास्त्र विषय का पेपर हुआ। इसमें 667 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थीं। इनमें से 645 उपस्थित और 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए कंट्रोल रूम से निरंतर परीक्षा कक्षों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बच्चों ने छोड़ी गृह विज्ञान की परीक्षा
संपूर्णानगर। पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में पांच बच्चे गैरहाजिर रहे। केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गौड़ ने बताया कि गृह विज्ञान परीक्षा में पंजीकृत 207 में से 197 परीक्षार्थी मौजूद रहे, जबकि पांच ने परीक्षा छोड़ दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed