फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सारस संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हुई कार्यशाला

सारस संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हुई कार्यशाला

Fri, 12 Apr 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
सारस संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हुई कार्यशाला
पलियाकलां। उत्तर प्रदेश सारस प्रोटेक्शन सोसाइटी की तरफ से दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन परिसर में सारस संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला हुई। इसमें सारस का मानव जीवन में महत्व बताने के साथ ही तकनीकी जानकारियों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

दुधवा के पर्यटन परिसर में आयोजित कार्यशाला का विषय उत्तर प्रदेश में सारस संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु अवेयरनेस एवं तकनीकी जानकारी था। कार्यशाला में पक्षी विशेषज्ञ डॉ. असद रहमानी ने सारस व उसके लिए किए जा रहे संरक्षण के प्रयासों पर जानकारी दी। साथ ही इस पक्षी के प्रकृति वास, रहन-सहन व जीवन के बारे में बताया गया। पार्क के डीडी महावीर कौजलगि ने भी मानव जीवन में सारस का महत्व बताया। कार्यशाला में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के डॉ. मुदित गुप्ता, कतरनिया घाट फांउडेशन के समन्वयक फजलुर रहमान, किशनपुर वन्यजीव विहार के वन्यजीव प्रतिपालक तौफीक अहमद के साथ ही दुधवा रेंज के सभी रेंज अधिकारी, वन दरोगा, वनरक्षक व फील्ड स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed