{"_id":"5c41ff89bdec221181372884","slug":"121547829129-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाले में बाघ के घुसने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाले में बाघ के घुसने से दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ममरी। गुरुवार रात वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर की देवीपुर बीट जंगल से निकलकर आधा किलोमीटर दूर मौठीखेड़ा निवासी सोनू सिंह के झाले पर जा पहुंचे बाघ ने पालतू पशुओं पर हमला करने का प्रयास किया झाला वासियों के जागने, शोर मचाने पर बाद बाघ वापस जंगल में चला गया, जिससे वहां के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बाघ के झाले में घुसने की पुष्टि वन कर्मियों ने भी की है।
मौठीखेड़ा निवासी सोनू सिंह आदि झाला वासियों के अनुसार गुरुवार की रात देवीपुर बीट के कंपार्ट नंबर एक के जंगल से निकला एक बाघ गेहूं के खेतों में विचरण करते हुए शिकार की तलाश में आधा किलोमीटर दूर बन उनके झाले पर जा पहुंचा और झाले के पास बनी ट्यूबवेल की हौजिया में पानी पिया उसके बाद झाले में बंधे पशुओं पर हमला करने का प्रयास किया। पशुओं के रंभाने पर झालावासी जाग गए, जिनके शोर मचाने पर बाघ नाले के रास्ते टहलते हुए कंर्पाटमेंट चार के जंगल में चला गया। शुक्रवार सुबह बाघ के पगचिन्ह ट्यूबवेल के पास बने मिले। सूचना पर वन रक्षक राम प्रसाद सिंह, राजेश कुमार ने बाघ के झाले में घुसने मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मौठीखेड़ा के आसपास गेहूं की फसल खड़ी है। फिर भी बाघ वहां तक जा पहुंचा है ऐसा प्रतीत होता है कि बाघ पशुओं पर हमला करना चाहता था लेकिन झाला वासियों की सूझबूझ से हमला टल गया है। उन्होंने मौठीखेड़ा के ग्रामीणों, झाला वासियों से सतर्क रहने को कहा है। इससे पहले बाघ दर्शन सिंह के झाले में घुसा था बाघ के झाले में घुसने की पुष्टि ग्लोबल टाइगर फोरम डब्ल्यूडब्ल्यूएफ टीम के कर्मचारियों ने भी की है।