फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   डब्ल्यूटीआई टीम ने बाघ के पगचिन्हों का किया निरीक्षण

डब्ल्यूटीआई टीम ने बाघ के पगचिन्हों का किया निरीक्षण

Sat, 30 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
डब्ल्यूटीआई टीम ने बाघ के पगचिन्हों का किया निरीक्षण
फोटो-29एलकेएच 201 और 202
विज्ञापन



डब्ल्यूटीआई टीम ने बाघ के पगचिह्नों का किया निरीक्षण
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई बाघ की लोकेशन

ममरी। सुंदरपुर अयोध्यापुर घमहाघाट के पास एक महीने से दशहत का पर्याय बने बाघ के शुक्रवार सुबह मानसिंह के खेत में पग चिह्न फिर मिलने और उसके दहाड़ से गांव वालों के होश उड़ गए। गांव वालों की सूचना पर रेंजर एसएन यादव आदि वनकर्मियों संग गांव पहुंची डब्लूटीआई टीम ने पग चिह्नों का निरीक्षण किया और लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में मौजूद बाघ की तस्वीर देखी। टीम ने माना कि बाघ गन्ने के खेत में मौजूद है।

डब्लूटीआई के वैज्ञानिकों ने मौके का निरीक्षण और कैमरों की फुटेज में मौजूद बाघ की तस्वीर देखने के बाद सुंदरपुर गांव में ग्रामीणों के साथ एक बैठक कर जानकारी की। प्रधान रामबिलास चौधरी, बीडीसी रामकुमार वर्मा आदि ग्रामीणों ने वैज्ञानिकों, रेंजर एसएन यादव को बताया कि शुक्रवार सुबह बाघ के उसी स्थान पर फिर दहाड़ने की आवाज सुनाई दी, जिस स्थान पर बाघ ने 18 जून को सुंदरपुर के किसान बालकराम पर हमला करके मार डाला था। रेंजर ने बताया कि लोकेशन का पता लगाने के लिए दो कैमरे और बढ़ा दिए गए हैं साथ ही वन कर्मियों की टीम निगरानी में लगा दी गई है। डब्ल्यूटीआई टीम ने अगली व्यवस्था होने तक गांव वालों से सतर्क रहने और धैर्य बनाए रखने को कहा है। बताया कि कैमरे में कैद हुई तस्वीरे उच्चाधिकारियों के पास लखनऊ भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed