फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पहले दिन पीलीभीत जाने को भटकते रहे यात्री

पहले दिन पीलीभीत जाने को भटकते रहे यात्री

Thu, 31 May 2018 04:31 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन पीलीभीत जाने को भटकते रहे यात्री

विज्ञापन
मैलानी-पीलीभीत रेलखंड के मेगा ब्लॉक का असर

पीलीभीत जाने के लिए भटकते रहे यात्री
मैलानी। मैलानी-पीलीभीत रूट की ट्रेनें बंद होने के पहले दिन कई यात्री जानकारी केे अभाव में रेलवे स्टेशन पर भटकते रहे। बहराइच से ट्रेन आने पर उस ट्रेन से उतरे पूरनपुर, पीलीभीत आदि की ओर जाने वाले कई यात्री पीलीभीत की ट्रेन पूछते नजर आए।

मस्तान मियां दरगाह जाने वालों को ज्यादा परेशानी
मैलानी। मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर स्थित कुर्रैया स्टेशन के पास मस्तान मियां की दरगाह है, जहां हर बृहस्पतिवार को मरीज झाड़-फूंक कराने जाते हैं। लिहाजा मस्तान मियां की दरगाह पर जाने वाले ऐसे मरीजों को ज्यादा परेशानी होगी। बृहस्पतिवार होने की वजह से बहराइच से आने वाली ट्रेन में कई ऐसे मरीज स्टेशन पर दिखाई दिए, जिन्हें कुर्रैया स्थित मस्तान मियां की दरगाह पर हाजिरी लगाने जाना था।
विज्ञापन





वेंडरों केे समक्ष रोटी-रोजी का संकट
मैलानी। आमान परिवर्तन के लिए 31 कई से मैलानी-पीलीभीत रेलखंड का मेगा ब्लॉक होने के बाद से इस रूट की ट्रेनेें बंद हो जानेे से रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने की वस्तुुओं की बिक्री घटकर अब मात्र दस प्रतिशत रह जाने से वेंडरों केे समक्ष रोटी-रोजी का संकट पैैदा हो गया है, वहीं स्टेशन केे आसपास फल, चाय, पान आदि के दुकानदारों को भी रोटी की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दस प्रतिशत रह गई हैै बिक्री
फोटो31एलकेएच551-वेंडर अशोक कुमार मिश्रा
कई साल से स्टेशन पर वेंडर का काम कर रहे अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले पीलीभीत-बरेली, बहराइच-गोंडा, फिर सीतापुर-ऐशबाग, मैलानी-सीतापुर और अब मैलानी-पीलीभीत रेलखंड का ब्लाक हो जाने के पहले दिन बिक्री की स्थिति बेहद खराब रही। यूं समझो कि दस प्रतिशत बिक्री रह गई है। ऐसे में घर-परिवार चलाना मुश्किल होगा।

नाममात्र की रह गई बिक्री
फोटो31एलकेएच552-राम नरेश सक्सेना
मैलानी। चना, पॉॅपकार्न, रेवड़ी आदि केे विक्रेता राम नरेश सक्सेना गुड्डू कहते हैं कि मैलानी-पीलीभीत ट्रेनें बंद हो जानेे के बाद से स्टेशन पर अब केवल नाम मात्र बिक्री रह गई है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो जाएगा।

अब स्टेशन के सहारे खर्च चलाना कठिन
फोटो31एलकेएच553-अमित कश्यप
मैलानी। चाट विक्रेता अमित कश्यप का कहना हैै कि अब स्टेशन पर थोड़ी-बहुत बिक्री रह गई है, ऐसा लगता है कि अब स्टेशन के सहारे परिवार का खर्चा चलाना कठिन होगा।


दोपहर तक नहीं हुई बोहनी
फोटो31एलकेएच554-महावीर कश्यप
मैलानी। स्टेशन के पीछे फल बेचने वाले महावीर कश्यप ने कहा कि ट्रेनें बंद होने का असर स्टेशन के आसपास के दुुकानदारों पर भी पड़ा हैै। उन्होंने बताया कि दोपहर तक उनकी बोहनी तक नहीं हुुई है। यही हाल चाय, पान और दूसरे दुकानदारों का है।

पहले 15 वेंडर थे
पहले स्टेशन पर अच्छी बिक्री हुआ करती थी और यही वजह थी कि पहले कुल पंद्रह वेंडर यहां थेे, जोकि अब घटकर केवल दो रह गए हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed