फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आदेशों की अनदेखी चालकों को पड़ेगी भारी, लाइसेंस होगा निरस्त

आदेशों की अनदेखी चालकों को पड़ेगी भारी, लाइसेंस होगा निरस्त

Wed, 09 May 2018 08:48 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
आदेशों की अनदेखी चालकों को पड़ेगी भारी, लाइसेंस होगा निरस्त
आदेशों की अनदेखी चालकों को पड़ेगी भारी, लाइसेंस होगा निरस्त
विज्ञापन

परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। परिवहन निगम के चालकों को बस चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना अब महंगा पड़ेगा। अपर प्रबंध निदेशक ने रोडवेज के संविदा एवं नियमित चालकों के बस संचालन के दौरान मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने आदेशों की अवहेलना करने वाले चालकों का लाइसेंस निरस्त करने के लिए एआरटीओ को संस्तुति करने के निर्देश एआरएम को दिए हैं।
आए दिन सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रहीं है, जिसमें लोगों की जान तक जा रही हैं। बस हो या फिर अन्य वाहन, इन सबके दुर्घटनाग्रस्त होने का अधिकतर कारण चालक के मोबाइल पर बात करना माना जा रहा है। रोडवेज के संविदा एवं नियमित चालकों के बस संचालन के दौरान मोबाइल का प्रयोग किए जाने की मिल रही लगातार शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बीडीआर तिवारी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चालकों के ड्यूटी के समय मोबाइल प्रयोग पर पाबंदी लगादी है। उन्होंने निर्देश न मानकर मनमानी करने वाले चालकों का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए एआएम को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

.........
वर्जन
यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित यात्रा कराना निगम की जिम्मेदारी है। चालकों को बस चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने के लिए निर्देशित कर दिया है। यदि इसके बावजूद चालक मोबाइल का प्रयोग करते मिले तो ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके श्रीवास्तव एआरएम, गोला और लखीमपुर डिपो



पकड़ी दस, सीज की मात्र तीन बसें
उचौलिया। मंगलवार शाम को चेकिंग अभियान में एआरटीओ, सीओ और एसडीएम की संयुक्त कार्रवाई में दस बसों को दिल्ली जाने के दौरान कस्बे में चौकी के सामने और चौकी क्षेत्र में हाईवे किनारे एक ढाबा से पकङ़ा गया, जिसमें से एआरटीओ ने मात्र तीन बसों को सीज किया। एआरटीओ की छापामारी की जानकारी मिलने पर दिल्ली जाने और आने वाली कुछ बसें एक ढाबा पर खङ़ी हो गईं, जिन्हे बाद में एआरटीओ ने पकड़वा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed