फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now game of over rating begins on liquor

... अब शराब के दामों पर ओवररेटिंग का खेल शुरू

Tue, 10 Apr 2018 07:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Apr 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
Now game of over rating begins on liquor

मार्च में शराब दुकानों का व्यवस्थापन किए जाने के बाद एक अप्रैल से नई पालिसी के मुताबिक शराब की आपूर्ति और बिक्री की जा रही है, लेकिन डिमांड के सापेक्ष आपूर्ति कम होने से ओवररेटिंग का खेल शुरू हो गया है। इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों से कालाबाजारी का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि माल न मिलने से ज्यादातर दुकानें बंद पड़ी हैं। विभागीय अधिकारी की माने तो अभी हालात सामान्य होने में करीब एक सप्ताह का समय और लग सकता है।

विज्ञापन

जनपद में कुल 443 शराब दुकानें हैं, जिनमें देशी की 270, अंग्रेजी की 101, बीयर की 70 और माडल शाप की दो दुकानें हैं। दो चरणों में अब तक हुए व्यवस्थापन में 89 अंग्रेजी और 66 बीयर दुकानें आवंटित हो सकी है। एक अप्रैल से अब तक इन दुकानों को शराब की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बीयर की सप्लाई करीब पांच दिन बाद हुई, जिससे अब तक जनपद को तीन गाड़ी (करीब 2900 पेटी) ही मिली है। इसी तरह अंग्रेजी शराब की छह गाड़ियां मिल सकी हैं। दोनों तरह की शराब की आपूर्ति रामपुर और अलीगढ़ से होती है। पहले बोतलों पर होलोग्राम लगा होता था, लेकिन अब बारकोड डाला जा रहा है। शराब की आपूर्ति में हो रही देरी से कई दुकानें बंद पड़ी है, जिससे लाइसेंसियों को भी चूना लग रहा है। इस घाटे को कवर करने के लिए दुकानदारों ने बीयर पर 10 से 20 रुपये तक ओवररेटिंग शुरू कर दी है। तो वहीं शराब माफिया के सक्रिय होने से दूसरे राज्यों से शराब लाकर सप्लाई का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश का यही हाल है। अंग्रेजी और बीयर की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। अभी हालात सामान्य होने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। प्रतिदिन डिमांड के मुकाबले आपूर्ति न के बराबर है। - संजय त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed