फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मरौंचा व बबौरा गांव में प्रशासन ने छुड़ाया अवैध कब्जा

मरौंचा व बबौरा गांव में प्रशासन ने छुड़ाया अवैध कब्जा

Wed, 17 Jan 2018 08:09 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
मरौंचा व बबौरा गांव में प्रशासन ने छुड़ाया अवैध कब्जा
लीड
विज्ञापन

फोटो संख्या 17एलकेएच406

मरौंचा और बबौरा गांव में
प्रशासन ने छुड़ाया अवैध कब्जा
मरौंचा से एक महिला और उसके पुत्र को भिजवाया थाने
कार्रवाई को कर रहे थे बाधित, शांतिभंग में होगा चालान
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां।
ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला तहसील प्रशासन ने तेज कर दिया है। राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ बुधवार को इलाके के मरौंचा, बबौरा आदि गांवों में अवैध कब्जेदारों को हटवाया गया। इसमें मरौंचा में कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन ने एक महिला और उसके पुत्र को थाने भिजवाया है, जहां शांतिभंग में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व टीम और पुलिस बल सबसे पहले बबौरा गांव पहुंचा। यहां कुछ कब्जेदार ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए थे। साथ ही अंबेडकर पार्क और चकमार्ग पर भी अवैध रूप से कब्जा था। तहसीलदार भगवानदीन वर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने चकमार्ग के साथ ही अंबेडकर पार्क की भूमि से कब्जा हटवाया। इसके बाद मरौंचा गांव में भी चकमार्ग और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से काबिज लोगों को हटाया गया। साथ ही कुछ भूमि पर फसलें भी बोईं गईं थी जिनको प्रशासन ने ट्रैक्टर से जुतवा दिया। ग्राम समाज की भूमि पर काबिज एक महिला और उसके पुत्र पर अभद्रता के साथ ही कार्रवाई को बाधित करने का आरोप लगाते हुए उसको थाने भिजवाया गया है। तहसीलदार भगवानदीन वर्मा ने बताया कि उक्त महिला और उसका पुत्र कब्जा नहीं हटाने दे रहे थे और वह ग्राम समाज की बनी भूमि पर बसी झोपड़ी में आग लगाने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि दोनों को थाने भिजवा दिया गया है, जहां उन पर शांतिभंग में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




अमृतपुर में अतिक्रमण हटवाया
हैरमखेड़ा। तहसील मितौली की ग्राम पंचायत नकारा के मजरा अमृतपुर में श्रावस्ती मॉडल पर कार्रवाई करते हुए तहसील प्रशासन ने सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटवाया। तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी और राजस्व निरीक्षक बृजेश वर्मा ने श्मशान भूमि, नवीन परती, चक मार्ग सहित करीब 25 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। टीम में लेखपाल सुशील कुमार, कमल किशोर मिश्र, मनोज, कृष्ण कुमार, राजकुमार, एसआई सुरेंद्र सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed