फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एसडीएम ने गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया

एसडीएम ने गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया

Fri, 29 Dec 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया
निरीक्ष्‍ाण्‍ा - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदी। गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली और गन्ना उतरवाई के नाम पर रुपयों की वसूली की शिकायत पर एसडीएम स्वाति शुक्ला ने गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ डीएससीएल शुगर मिल और कुंभी चीनी मिल के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हुआ यह कि एसडीएम स्वाति शुक्ला शुक्रवार को अपने कार्यालय में जनता की शिकायतें सुन रही थी। इसी दौरान एक फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा और गन्ना क्रय केंद्र की शिकायत की, जिसके बाद एसडीएम टीम के साथ गन्ना क्रय केंद्र वैदा और बहादुरनगर पहुंची। वैदा गन्ना केंद्र पर मजदूरों ने ठेकेदार की शिकायत की जबकि वहां मौजूद किसानों ने गन्ना उतरवाई के नाम पर रुपये लेने की बात कही। उधर बौआं के किसानों ने लिखित रुप से गुलरिया परवस्त नगर केंद्र पर केंद्र प्रभारी की उतरवाई के नाम पर रुपये लेने की शिकायत की। गन्ना क्रय केंद्रों की जांच टीम में नायब तहसीलदार ओपी मिश्र, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक कुंभी दलेश्वर मिश्र, एससीडीआई जेबी गंज संजय सिंह, जेबीगंज सचिव विनोद यादव, रीजनल हेड अजबापुर शुगर प्रदीप मलिक, डिप्टी मैनेजर दिनेश पांडे आदि मौजूद रहे। दिनेश पांडे ने बताया कि किसी भी गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed