{"_id":"5a452d5c4f1c1b96368b7421","slug":"121514483036-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक दौड़ी खाली बस, टूट गई चहारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक दौड़ी खाली बस, टूट गई चहारदीवारी
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदी।
रात्रि में स्टॉपेज होने के कारण बस अड्डे पर खड़ी बस बुधवार की रात अचानक दौड़ पड़ी ,जिससे चहारदीवारी टूट गई। वहीं इंजन में लगी आग को चौकीदारों ने तत्परता से बुझा लिया, जिससे हादसा बच गया।
गोला डिपो की मोहम्मदी से लखनऊ के लिए रोजाना सुबह बस जाती है। रात में अंतिम चक्कर में यह बस आकर यहां खड़ी हो जाती है। बुधवार रात भी बस को खड़ी कर चालक और क्लीनर चले गए थे। करीब आधी रात को बस अचानक स्टार्ट होकर चल पड़ी और चहारदीवारी से टकरा गई, जिससे दीवार भरभराकर गिर गई। इसी बीच खाली बस के इंजन में आग लग गई। गनीमत रही कि बस के दीवार में टकराने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे परिसर में सो रहे चौकीदार विनोद और रामआसरे जाग गए। दोनों ने सूझबूझ दिखाते हुए पानी डालकर आग को बुझाया। चौकीदार सूझबूझ से काम न लेते तो आग विकराल रूप धारण कर सकती थी। रोडवेज परिसर से सटे बनाए गए रैन बसेरा में काफी लोग सो रहे थे। तत्परता से आगू पर काबू पा लेने से हादसा बच गया। उधर इस बाबत गोला डिपो के एआरएम आरके श्रीवास्तव का कहना है कि बंद खड़ी बस के स्टार्ट होना की कोई तकनीकी वजह प्रतीत होती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। चौकीदारों ने सराहनीय काम किया है।