{"_id":"5a43d8074f1c1b4c528bbfbb","slug":"121514395655-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड को हराकर बहराइच फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड को हराकर बहराइच फाइनल में
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ।
नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें बहराइच ने उत्तराखंड को पेनाल्टी कार्नर में हराकर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का पहला मैच उत्तराखंड और बहराइच टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमें 5-5 गोल कर बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी कॉर्नर में बहराइच की टीम ने एक गोल से उत्तराखंड को हराकर फाइनल मैच में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। सेमी फाइनल के पहले मैच में मधुसूदन गिरि रेफरी रहे। इस मौके पर आनंद सिंह, प्रमोद सिंह, कमाल, वारिस, लाली, अन्नू दीक्षित, अफसर अली, अनुराग शाह, शिवम मिश्र आदि मौजूद रहे।
सेमीफाइनल का दूसरा मैच आज
फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का दूसरा मैच 28 दिसंबर को तलहा क्लब गोला और गोला स्टेडियम के बीच स्वर्गीय राजेंद्र गिरी स्मारक स्टेडियम में खेला जाएगा।