फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बेलापरसुआ में मोहाना निगल चुकी 90 बीघा जमीन

बेलापरसुआ में मोहाना निगल चुकी 90 बीघा जमीन

Sat, 19 Aug 2017 03:39 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
बेलापरसुआ में मोहाना निगल चुकी 90 बीघा जमीन
विज्ञापन

बेलरायां खीरी(लखीमपुर खीरी)। इंडो-नेपाल सीमा पर बह रही मोहना नदी थारू बाहुल्य अंबेडकर ग्राम पंचायत बेलापरसुआ की करीब नब्बे बीघा जमीन अभी तक निगल चुकी है। नदी जिस वेग से कटान कर रही है, उसे देख किसान परेशान हैं। फसलों समेत जमीन नदी में समाने से कटान पीड़ित भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
थारू ग्राम पंचायत बेलापरसुआ के वर्मा फार्म निवासी सुरेश वर्मा ने बताया कि पहाड़ों पर मूसलाधार बरसात होने की वजह से मोहना नदी का जलस्तर कई दिनों से बढ़ा है। नदी भूमि कटान तेजी से कर रही है। नदी अभी तक सुरेश वर्मा, बृजेश वर्मा की तीन-तीन बीघा खेतों में लहराती गन्ने की फसल अपनी आगोश में समेट चुकी है। इसके अलावा दस पेड़ सागौन व सेमल भी समा गए हैं। ग्राम चौफेरी निवासी रामकुमार की 20 बीघा ग्राम गदानिया निवासी इकलाख हुसैन की 25 बीघा, अतहर हुसैन की 20 बीघा धान-गन्ने की फसल समेत नदी में समा चुकी है। ग्राम रघुनगर निवासी कमाल अहमद की पंद्रह बीघा, जगन्नाथ की पांच बीघा भूमि को भी नदी ने अपने आगोश में समेट लिया। इससे खून-पसीने से तैयार की गई फसल समेत जमीन नदी में समा जाने से किसान भुखमरी के कगार पर खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने बाढ़ और कटान रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए, इससे बाढ़ और कटान पीड़ितों में रोष है।
विज्ञापन

000000000
कटान कर नदी बढ़ रही इन गांवों की ओर
ग्रामीणों ने बताया कि नदी कटान काफी तेज गति से कर बाढ़ प्रभावित गांव झाऊराम पुरवा, ढकैनी, खंबारी, सागरपुरवा की ओर तेजी से बढ़ रही है। लोग अपने घरों का सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाने की कोशिश करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
वर्जन......
ग्राम बेलापरसुआ में मोहना नदी द्वारा भू कटान की सूचना मिली है। बाढ़ टीम के अधिकारियों को भेजकर भूमि कटान की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद कटान पीड़तों को हर संभव मदद की जाएगी ।
अखिलेश यादव, एसडीएम अखिलेश यादव
000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed