फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   12 posts of five flood centers were alerted

Lakhimpur Kheri News: पांच बाढ़ केंद्रों की 12 चौकियों को किया गया अलर्ट

Tue, 05 Aug 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
12 posts of five flood centers were alerted
संपूर्णानगर में बनाए गए स्वास्थ्य ​शिविर में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत : तहसील प्रशासन
पलियाकलां। बनबसा बैराज से पानी रिलीज होने व क्षेत्र में होने वाली मूसलाधार बारिश के बाद पलिया तहसील प्रशासन ने बाढ़ को लेकर अपने इंतजाम शुरू कर दिए हैं। पांच बाढ़ केंद्रों की 12 चौकियों को अलर्ट मोड़ पर कर दिया गया है। साथ ही इन चौकियों पर स्टाफ, स्वास्थ्य टीम समेत अन्य इंतजाम भी पूरे कर लिए गए हैं। इसका जायजा मंगलवार को तहसीलदार ने लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


तहसीलदार ज्योति वर्मा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में संपूर्णानगर, पलिया तहसील मुख्यालय, त्रिलोकपुर-नौगवां बाजार, चंदनचौकी परियोजना कार्यालय व भीरा जिला पंचायत इंटर काॅलेज आदि पांच बाढ़ केंद्र बनाए गए हैं। जिनके तहत पब्लिक इंटर काॅलेज संपूर्णानगर, खजुरिया पंचायत भवन, बमनगर प्राथमिक स्कूल, महंगापुर गुरू तेग बहादुर स्कूल, पटिहन प्राथमिक विद्यालय, मरौंचा प्राथमिक विद्यालय, बलदेव वैदिक इंटर काॅलेज, नौगवां, मलिनियां, छेदिया पूरब, चंदनचौकी, भीरा जिला पंचायत इंटर काॅलेज आदि 12 बाढ़ चौकियां बनाई गईं हैं। इनमें स्वास्थ्य, भोजन, रहन-सहन समेत अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी कर दी गईं हैं। मंगलवार को तहसीलदार ज्योति वर्मा ने इन केंद्रों व चौकियों का निरीक्षण किया। यहां बिजली, पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौजूद लेखपालों व टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लगातार तैयार और अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed