{"_id":"5bf6921ebdec2241bd3dbcce","slug":"11542885918-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार पर पीक देख नाराज हुए एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार पर पीक देख नाराज हुए एसपी
Updated Thu, 22 Nov 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दीवार पर पीक देख नाराज हुए एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। एसपी रामलाल वर्मा बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही साज-सज्जा भी देखी। उनकी नजर बरामदे के एक पिलर पर पड़ी पीक की छींटों पर पड़ी तो नाराज हो गए। उन्होंने हिदायत दिया और कहा कि कम से कम जहां बैठे वहां तो सफाई रखो।
दिसंबर में आईजी लखनऊ परिक्षेत्र का संभावित दौरा है। वह शहर और देहात के किसी थाने का भी निरीक्षण कर सकते हैं। ऐसे में शहर कोतवाली समेत जिले के कुछ थानों पर रंगरोगन और साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बृहस्पतिवार को एसपी रामलाल वर्मा अचानक शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सीओ सिटी आरके वर्मा के साथ कोतवाली कैंपस, दफ्तर, मीटिंग रूम आदि का निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान मीटिंग हाल के बाहर बने बरामदे की दीवार पर पीक देख एसपी की भौंहे तन गईं। हिदायत देते हुए कहा कि कम से कम जहां बैठो वहां तो सफाई रखो। इसके बाद दफ्तर पहुंचे। उन्होंने दफ्तर के बाहर झूल रहे बिजली के तारों को वायरिंग कर ठीक कराने के निर्देश शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय को दिए। दफ्तर में व्यवस्थाओं को देख खुशी जाहिर की। साथ ही धूल काजगों पर दिखने पर नाराजगी भी जताई। इस दौरान एसपी पीआरओ अशोक कुमार भी मौजूद रहे।