फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला

तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला

Tue, 18 Dec 2018 06:31 PM IST
saba zaidi zaidi saba
Updated Tue, 18 Dec 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला
सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार जारी है मवेशियों पर हमले की घटनाएं
विज्ञापन

माधोटांडा/पीलीभीत। सीमावर्ती क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आबादी क्षेत्र में दस्तक देकर लगातार मवेशियों को अपना निवाला बना रहे है। जंगल से बाहर निकला तेंदुआ सोमवार रात बार्डर से सटे सुंदरनगर गांव की आबादी में पहुंच गया। यहां गांव निवासी रामक्रीत के घर में घुसकर वहां बंधी बकरी को जबड़े में फंसाकर उठा ले जाकर निवाला बना लिया।

नेपाल बार्डर से सटे इलाके में तेंदुए का आतंक चार माह पूर्व से जारी है, लेकिन फर्क इतना है कि दो नर तेंदुए के पिंजरे की कैद में आने के बाद अब तीसरे तेंदुए सक्रियता से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार आबादी क्षेत्र में घुसकर तेंदुआ मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है। सोमवार रात जंगल से बाहर निकला तेंदुआ सुंदरनगर गांव की आबादी में पहुंच गया। यहां गांव निवासी रामब्रीत के घर में दस्तक देकर तेंदुए ने आंगन के हिस्से में बंधी बकरी पर हमला बोल दिया। घर में सो रहे परिवारजनों को कोई आहट हो, इससे पहले ही तेंदुआ बकरी को जबड़े में दबाकर बाहर की ओर ले गया और निवाला बना लिया। मंगल सुबह परिवारजनों के उठने पर घटना की जानकारी हुई तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से जानकारी की। डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि तेंदुए की सक्रियता पर पूरी नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed