{"_id":"5b3fabcf4f1c1b0d278b4dcc","slug":"11530899407-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड अनवैलेड, तो बनवाओं नया, रिचार्ज रकम की नहीं होगी वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड अनवैलेड, तो बनवाओं नया, रिचार्ज रकम की नहीं होगी वापसी
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
06एलकेएच 22
कार्ड अनवैलेड तो नया बनवाओं, रिचार्ज रकम नहीं होगी वापस
ट्राइमैक्स कर्मियों के बेतुके जवाब से परेशान रोडवेज कार्डधारक
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। परिवहन निगम के ओपेन कार्डधारकों के लिए ट्राइमैक्स कर्मचारियों की मनमानी बयानबाजी मुसीबत बन गई है। कर्मचारियों द्वारा सही जानकारी न देने से कार्डधारक परेशान हैं और कार्ड बनवाने के बावजूद नकद पैसा देकर यात्रा करने के लिए मजूबर हैं।
राजापुर निवासी विनय कुमार ने बताया कि फरवरी 2017 में ओपेन कार्ड बनवाया था, जिसमें आठ मई 2018 को 1500 रुपये का रिचार्ज कराया, जिसके कुछ दिन बाद ही कार्ड अनवैलेड बताने लगा। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना डिपो के ट्राईमैक्स स्टॉफ को दी। इस पर उन्होंने कुछ दिन में ठीक होने का आश्वासन दिया, लेकिन जब शुक्रवार को फिर से मिले तो उन्होंने दूसरा कार्ड बनवाने को कहा। इस पर जब रिचार्ज के पैसों की वापसी के बारे में पूछा तो बताया कि कार्ड खराब हो जाने पर रिचार्ज किया पैसा नहीं मिलता। अब दूसरा कार्ड बनवाकर उसमें रिर्चाज कराओ। विनय कुमार का कहना है कि कार्ड में करीब एक हजार रुपये शेष हैं और कार्ड खराब होने पर रिचार्ज का पैसा चले जाने का कैसा नियम है। उन्होंने इस मामले की केंद्र प्रभारी से शिकायत की है।
कार्ड अनवैलेड होने की दशा में रिचार्ज का पैसा नए कार्ड में ट्रांसफार्मर हो जाना चाहिए। हालांकि इस बारे में जानकारी नहीं है। ट्राइमैक्स कर्मचारियों से बात की जाएगी। -एसपी सिंह एआरएम लखीमपर डिपो
विज्ञापन
ओपेन कार्ड अनवैलेड होने पर कार्ड धारक आईसीआईसीआई बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर कार्ड को ब्लॉक कराके नए का पंजीकरण करा दें और पुराना कार्ड जमा कर दें, जिससे कार्ड लखनऊ भेजकर रिचार्ज धनराशि नए कार्ड में ट्रांसफर हो सके।
मोहम्मद शादाब, टीम लीडर ट्राइमैक्स संस्था