फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल

कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल

Wed, 09 May 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल
झुलसा देने वाली धूप ने किया बेहाल
विज्ञापन

-पारा 41 डिग्री के पार, बाजार में पसरा सन्नाटा
-लोग बाहर निकलने से बचे
08एलकेएच 09
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
जेठ माह के दूसरे मंगल को मौसम के तेवर काफी सख्त दिखे। कड़ी धूप और भीषण गर्मी से पूरे दिन लोग बेहाल रहे। झुलसा देने वाली धूप का असर बाजार और सड़कों पर भी दिखा। दोपहर में तो बाजार में सन्नाटा पसर गया। लोगों घरों से बाहर निकलने में भी परहेज किया और जो निकले वो सर पर गमछा डालकर निकले। हवा का प्रवाह बंद होने से गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 रहा। सुबह से ही कड़ी धूप होने से मौसम काफी गर्म हो गया। सड़कें तक तपने लगीं। दोपहर 12 बजे हालत यह थी कि सड़कों पर इक्का दुक्का लोग ही दिखाई दे रहे थे। जो लोग सड़कों पर थे उन्होंने भी धूप से बचने के लिए छाते का सहारा ले रखा था। सिर और शरीर को ढक कर निकले।
विज्ञापन

कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोगों की दिनचर्या ही नहीं कार्यक्षमता भी प्रभावित हुई है। सबसे अधिक दिक्कतें फील्ड वर्क करने वाले लोगों, मजदूरों, पल्लेदारों, ठेलिया चालकों और रिक्शा चालकों को हो रही है। दिन में कम लोगों के निकलने से रिक्शा चालकों को सवारियां भी मिलने में दिक्कत आ रही है। इससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट भी पैदा होने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग बढ़ गई है। जबकि नदी नालों और तालाबों में पानी कम हो गया है। इससे पशु पक्षियों के लिए पीने के पानी का भी संकट पैदा हो गया है। बाजार में बोतल बंद पानी की मांग बढ़ गई है। साथ ही धूप से बचने के लिए लोग गमछे, कैप और आंख के चश्मे भी खूब खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed