{"_id":"5a4b8b854f1c1b0a788b61c2","slug":"11514900357-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में मां घायल, बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में मां घायल, बेटे की मौत
Updated Tue, 02 Jan 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
सड़क दुर्घटना में मां
घायल, बेटे की मौत
- बेटे के साथ साइकिल से घर जा रही थी मां
- नौरंगाबाद रोड पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सिंगाही।
कस्बे में नौरंगाबाद रोड पर अज्ञात चार पहिया वाहन ने मंगलवार की दोपहर एक साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे साइकिल पर चला रहा गांव नौरंगाबाद निवासी 15 वर्षीय विलय कुमार और उसकी मां शांती देवी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी निघासन लाई, जहां डॉक्टर ने विलय कुमार को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि यदि सिंगाही पीएचसी पर डॉक्टर होते तो शायद मृतक की जान बचाई जा सकती थी।
थानाक्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी मेलाराम का 15 वर्षीय बेटा विलय कुमार अपनी मां शांति देवी को साइकिल पर बैठाकर मंगलवार को कस्बे में सोने चांदी की दुकान पर खरीददारी कराने लाया था। दोपहर करीब एक बजे खरीददारी करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। कस्बे के नौरंगाबाद रोड पर स्थित शराब भट्ठी के पास सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी जीप से निघासन सीएचसी लाई। जहां पर डॉक्टर ने विलय कुमार को मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि खून अधिक बह जाने के कारण घायल विलय कुमार की मौत हुई है, जबकि उसकी मां की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले सीएचसी पहुंच गए। उधर, हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन
परिवार वालों का कहना है कि सिंगाही के पीएचसी पर कई सालों से डॉक्टर नहीं है। यदि वहां पर डॉक्टर होते और समय से इलाज होता तो शायद उसके बेटे की जान बच सकती थी। एसओ अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
डॉक्टरों की जिले में कमी है। शीघ्र ही 50 डॉक्टर जिले को मिलने हैं, उनके आते ही रिक्त स्थानों पर उनकी तैनाती कर दी जाएगी।
- डॉ. जावेद अहमद, सीएमओ
02एलकेएच 451
ट्रैक्टर की टक्कर से डेढ़
साल के बच्चे की मौत
- अपने बाबा के घर जा रहा था मासूम
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन। अपने घर से बाबा के घर मंगलवार की सुबह जा रहे क्षेत्र के गांव हुलासी पुरवा निवासी श्रीपाल राठौर के डेढ़ वर्षीय पुत्र आकाश को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गांव हुलासी पुरवा निवासी श्रीपाल राठौर ने बताया कि उसका घर बम्हनपुर से दौलतापुर जाने वाली सड़क के पश्चिम की ओर है, जबकि उसके पिता कुछ दूर स्थित सड़क के दूसरी ओर स्थित मकान में रहते हैं। सुबह करीब 11 बजे उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र आकाश अपने बाबा के घर जा रहा था। इसी बीच गांव कहारनपुरवा निवासी एक व्यक्ति खेत से डनलप में गन्ना भरकर ट्रैक्टर से नौगवां गन्ना क्रय केंद्र लेकर जा रहा था। सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की टक्कर से आकाश गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एसओ अजय यादव ने बताया कि दोनों पक्ष आपसी सुलह के लिए बातचीत कर रहे हैं। अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा।