फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गीतों व कविताओं के माध्यम से याद किए काकोरी कांड के अमर शहीद

गीतों व कविताओं के माध्यम से याद किए काकोरी कांड के अमर शहीद

Tue, 19 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
गीतों व कविताओं के माध्यम से याद किए काकोरी कांड के अमर शहीद
काकाोरी - फोटो : अमर उजाला
पलियाकलां।
विज्ञापन

काकोरी कांड के अमर शहीदों की पुण्यतिथि पर जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। वहीं माहीगिरान में भी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर बलिदान दिवस कार्यक्रम हुआ, जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार ने कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान व ठाकुर रोशन सिंह का बलिदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उनके बलिदानों ने संपूर्ण देश में जन जागरण का कार्य किया, जिससे अंग्रेज भारत छोड़ने पर विवश हुए। विधायक प्रतिनिधि वासुदेव आनंद ने कहा कि अमर शहीदों का गुणगान ही सच्ची राष्ट्र आराधना है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि अमर शहीदों का अनुसरण, उनका वंदना व अभिनंदन ही राष्ट्रीय एकता व अखंडता को संबल प्रदान करेगा। उनका त्याग हमेशा स्मरणीय रहेगा। इसके अलावा भाजयुमो नेता उदयवीर सिंह, अधिवक्ता रामचंद्र गौतम, अमित महाजन आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर सतीश चौधरी, अशोक वाजपेयी, लता सिंह, मनोरमा सिंह, रचना मिश्रा, अविनाश सिंह, प्रदीचि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, माहीगिरान में हुए बलिदान दिवस कार्यक्रम में पलिया और लखीमपुर से आए कवि ने अपनी देशभक्ति की शायरी से सभी की आंखें नम कर दीं। गायब बिनयामीन, बृजेश गुप्ता, एजाज खान व कवि फारूख हुसैन ने कई गीतों व कविताओं के माध्यम से बलिदान दिवस पर प्रकाश डाला। संचालन वरिष्ठ कवि विजय मिश्रा विजय ने किया। इस मौके पर फुरकान अंसारी, जफर अहमद टीटू, गौरव गुप्ता, अरमान शेख, कशिश वर्मा कवि नफीस अंसारी, व्यापारी नेता रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed