{"_id":"5a106dad4f1c1bec538bdf75","slug":"11511026093-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से खेतों में निकलकर आया बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से खेतों में निकलकर आया बाघ
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/ममरी। बिहारीपुर फार्म के दक्षिण क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बाघ व तेंदुए की तस्वीर कैद होने और खेतों में पगचिह्न मिलने से क्षेत्रवासियों में दहशत है। बाघ और तेंदुए के पगचिह्न मिलने की पुष्टि रेंजर एसएन यादव ने भी की है।
बिहारीपुर फार्म के राजपाल सिंह, हरविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरप्रीत सिंह आदि का कहना है कि शनिवार सवेरे फार्म के दक्षिण कठिना नदी के पास लगे कैमरे के सामने खेतों में बाघ और तेंदुए के छोटे-बड़े पगचिह्न मिलने से क्षेत्रवासियों में फिर दहशत फैल गई है। मजदूरों ने गन्ने की छिलाई बंद कर दी है, जिस स्थान पर कैमरा लगा हुआ है वहां से बिहारीपुर फार्म और भुइयां देवी मंदिर की दूरी एक किलोमीटर बताई गई है। रेंजर का कहना है कि खेत जंगल से सटे होने से बाघ वहां पहुंच सकता है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है।