{"_id":"5958f6194f1c1b3c238b47dd","slug":"11499002393-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव की मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव की मतगणना आज
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में दो प्रधान और दो बीडीसी सदस्य के पदों पर कराए गए मतदान के बाद सोमवार को इनकी मतगणना कराई जाएगी। फूलबेहड़ ब्लॉक में दो टेबल पर बैलेट वोट गिने जाएंगे। जबकि नकहा और बांकेगंज में एक-एक टेबल पर गणना कराई जाएगी। सभी तीनों केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होकर गिनती की समाप्ति तक चलेगी।
फूलबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सैदीपुर और बसहा माफी के प्रधान पद के लिए तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला दोपहर तक सामने आ जाएगा। जबकि ग्राम पंचायत बम्हनपुर के लिए प्रधान निर्विरोध चुना जाना तय है। नकहा के बेडनापुर वार्ड से बीडीसी के लिए दो उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। जबकि बांकेगंज के ग्रंट नंबर दो सीट पर दो उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव अधिकारी केसी निगम ने बताया कि सोमवार की दोपहर तक सभी चारों सीटों के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। निर्विरोध चुने जाने वाले प्रधान, बीडीसी और पंचायत सदस्यों को भी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।