{"_id":"5b0c01874f1c1bf66e8b4f02","slug":"111527513479-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में कुएं में गिरे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में कुएं में गिरे बुजुर्ग की मौत
Updated Mon, 28 May 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में कुएं में गिरे बुजुर्ग की मौत
रिश्तेदारों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
अंतिम संस्कार रुकवाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। रविवार की शाम थाना फरधान क्षेत्र के गांव भुड़हा निवासी 75 वर्षीय छोटेलाल की संदिग्ध हालात में कुएं में गिरने से मौत हो गई। रिश्ते के दामाद ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी और आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगा। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार की तैयारियां रुकवा दी और शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि गांव भुड़हा निवासी छोटेलाल अविवाहित थे। उनके नाम ढाई बीघा जमीन थी। करीब तीन साल पहले उन्हेंने परिवार के ही एक दामाद के नाम जमीन का बैनामा करा दिया था और उन्हीं के साथ रहते थे। करीब छह महीने पहले कथित दामाद ने उन्हें घर से निकाल दिया था। खाना-पानी भी नहीं देते थे। वह गांव में ही एक व्यक्ति के यहां खाना खाते थे और सोने के लिए सिर्फ कथित दामाद के घर जाते थे। रिश्तेदारों के मुताबिक छोटेलाल को कम दिखाई देता था। रविवार की शाम खाना खाकर घर जा रहे थे। अचानक संदिग्धहालात में गांव के एक कुंए में गिर गए। किसी के गिरने की आवाज आने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर छोटेलाल को बाहर निकला। लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी बीच छोटेलाल ने दम तोड़ दिया।