फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लखीमपुर डिपो में जारी रही कर्मचारियों की हड़ताल

लखीमपुर डिपो में जारी रही कर्मचारियों की हड़ताल

Wed, 02 May 2018 06:56 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर डिपो में जारी रही कर्मचारियों की हड़ताल

विज्ञापन
लखीमपुर डिपो में हड़ताल जारी
मानदेय न मिलने से नाराज हैं कर्मचारी
प्रभावित हो रहा डिपो का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर डिपो में तैनात कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे गोला और लखीमपुर डिपो का कार्य प्रभावित रहा। ऐसे में न तो नई एमएसटी और ओपने कार्ड बन सके और न पुराने कार्डों में रिचार्ज हो सका, जिससे दो दिन की हड़ताल में लखीमपुर को चालीस से पचास हजार रुपये की आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।
रोडवेज बसों की एमएसटी, ओपेन कार्ड, बसों में वीटीएस (व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम) सहित ईटीएम( टिकट मशीन) आदि की देखरेख और इनकी रिपोर्टिंग के लिए ट्राईमैक्स कंपनी ने गोला में पांच और लखीमपुर में चार कर्मचारियों की नियुक्त कर रखी है। कर्मचारियों ने तीन माह से मानदेय न मिलने के कारण मंगलवार से कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया जो बुधवार को भी जारी रही। लखीमपुर डिपो में तैनात सुपरवाइजर आकिब खान, फिरोज खान, रिजवान सिद्दीकी और प्रदीप वर्मा का कहना है कि मानदेय न मिलने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

.......
इन कार्य का लेकर हो रही दिक्कत
एमएसटी और ओपेन कार्ड रिचार्ज नहीं हो पा रहे हैं। न तो बसों की ओवरस्पीड में चलने की जानकारी हो पा रही है और न ही उनके रूट के बारे में मालुमात हो पा रही है। इस दौरान यदि टिकट मशीन में कोई गड़बड़ी आई गई तो परिचालकों को हाथ से टिकट बनाने के लिए मजबूर होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
वर्जन
कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते कार्य प्रभावित है। इसकी जानकारी आरएम हरदोई को दे दी है। कंपनी की जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्मचारियों को समय से मानदेय दे, जिससे ऐसी नौबत ही क्यों आए।
- काशी प्रसाद, एआरएम प्रभारी लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed