फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शादी अनुदान के फार्मों का सत्यापन ब्लाकों में अटका

शादी अनुदान के फार्मों का सत्यापन ब्लाकों में अटका

Fri, 16 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
शादी अनुदान के फार्मों का सत्यापन ब्लाकों में अटका
शादी अनुदान के फार्मों का
विज्ञापन

सत्यापन ब्लाकों में अटका
लखीमपुर में सबसे ज्यादा 620 और बेहजम में 500 फार्म हैं लंबित
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
गरीब को बेटियों की शादी के लिए अनुदान योजना में अधिकारी ही रोड़ा बने हुए हैं। ब्लाक स्तर पर हजारों आवेदन पत्र लंबित हैं, जिनके सत्यापन में बीडीओ रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके चलते जिला स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक नहीं हो पा रही है, जिससे आवेदकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने सभी बीडीओ को रिमाइंडर जारी किया है।
ब्लाक लखीमपुर में सबसे ज्यादा 625 आवेदन जमा हुए हैं, जिनमें 620 लंबित हैं। बेहजम में कुल 501 आवेदन जमा हुए, जिसमें 500 लंबित हैं। इसी तरह नकहा में 327, फूलबेहड़ में 457, गोला में 437, बिजुआ में 315, बांकेगंज में 497, मोहम्मदी में 197, मितौली में 459, पसगवां में 384, धौरहरा में 177, रमियाबेहड़ में 217, ईसानगर में 218, पलिया में 282 और निघासन में 322 आवेदन पत्र जांच के लिए लंबित हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि कुल 6180 आनलाइन आवेदन जमा हुए हैं, जिसमें 611 आवेदन स्वीकृत हुए और 160 निरस्त किए गए हैं। अभी 5409 आवेदन पत्रों की जांच बीडीओ के स्तर पर लंबित हैं, जिसके लिए सभी को रिमाइंडर जारी कर जल्द निस्तारण की मांग की गई है। ताकि शीघ्र आवेदकों को योजना का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन

----
ग्राम पंचायत अधिकारी को शोकाज नोटिस
लखीमपुर खीरी। डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने धौरहरा ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी हरवंश लाल को शोकाज नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ ने बताया कि शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगति नहीं हो रही है, जिसको लेकर बीडीओ ने रिपोर्ट भेजी है। इसी पर संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी से जवाब मांगा गया है, जिसके संतोषजनक न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed