{"_id":"593840994f1c1b901c9c98fe","slug":"1112-gram-panchayats-accounts-still-banned","type":"story","status":"publish","title_hn":"1112 ग्राम पंचायतों के खातों पर अब भी पाबंदी जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1112 ग्राम पंचायतों के खातों पर अब भी पाबंदी जारी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ 55 ग्राम पंचायतों के खातों से रोक हटी
बिल-बाउचर की फीडिंग न कराने पर अप्रैल में लगी थी रोक
जिले की कुल 1167 ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि खातों से आहरण पर लगी रोक के मामले में अभी 55 ग्राम पंचायतें ही ऑनलाइन ब्योरा फीडिंग करा सकी है। इससे इन 55 ग्राम पंचायतों के खातों पर लगी रोक हटा दी गई है। जबकि 1112 ग्राम पंचायतों के खातों पर अभी भी पाबंदी जारी है। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने सभी एडीओ पंचायत को जल्द ही फीडिंग कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि ग्राम पंचायतों में अवरूद्ध विकास कार्यों को पुन: संचालित किया जा सके।
बता दें कि वर्ष 2016-17 में ग्राम पंचायतों को मिली धनराशि के खर्च होने के बाद उसके बिल-बाउचर आदि ब्योरा प्रिया सॉफ्ट और एक्शन प्लस वेबसाइट पर आनलाइन फीडिंग कराया जाना था। सभी ग्राम पंचायतों के ब्योरा फीडिंग न कराने पर शासन ने अप्रैल में ग्राम निधि के खाता संचालन पर रोक लगा दी थी। करीब दो माह बीतने के बाद सिर्फ 55 ग्राम पंचायतों के ही खाते खुल पाए हैं, जिनमें बांकेगंज, बिजुआ ब्लाक की आठ-आठ, कुंभी की तीन, धौरहरा और ईसानगर की एक-एक, मितौली, मोहम्मदी और निघासन की छह-छह, फूलबेहड़ और रमियाबेहड़ की आठ-आठ ग्राम पंचायतें ही ऑनलाइन फीडिंग का कार्य पूर्ण करा सकी हैं।
ग्राम पंचायतों को 18 करोड़ भेजने की तैयारी
वित्त वर्ष 2017-18 में चतुर्थ राज्य वित्त आयोग से ग्राम पंचायतों को प्रथम किस्त के तौर पर 18 करोड़ की धनराशि दी जाएगी। जबकि 15 क्षेत्र पंचायतों को भी 3.50 करोड़ की धनराशि मिलेगी। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि संबंधित पंचायतों के खातों में धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।