{"_id":"590095b34f1c1b9e65c0e04a","slug":"11-proposals-to-create-new-parks-to-be-green","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 नए पार्क बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 नए पार्क बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
parks
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृत मिशन योजना से 64 लाख स्वीकृत, नगर पालिका परिषद की मुहिम रंग लाई
शहर के लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने 11 नए पार्क विकसित कराने का प्रस्ताव भेजा था। नगर विकास विभाग से इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है, वहीं अमृत मिशन योजना से पार्कों पर व्यय के लिए 64 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृति हुई है।
शहर में सात पार्क हैं। इनमें ईदगाह स्थित पंडित संकटा प्रसाद बाजपेई पार्क, सिकटिहा स्थित शहीद भगत सिंह पार्क, थरबरनगंज में गांधी उद्यान, महाराजगंज में श्याम प्रसाद मुखर्जी पार्क, संकटा देवी में सुभाष पार्क, द्वारिकापुरी में शास्त्री पार्क और सिविल लाइन में अंबेडकर पार्क हैं। इसके अलावा शहर के मोहल्ला महाराजनगर, बरखेरवा और कपूरथला में पार्क की जरूरत को देखते हुए नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में क्रमश: महाराजनगर में नौ, बरखेरवा और कपूरथला में एक-एक पार्क के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। नगर विकास विभाग ने इन पार्कों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इनमें से आवास विकास पार्क संख्या एक और पांच के निर्माण की मंजूरी अमृत मिशन योजना से हुई है। अमृत मिशन की जेई प्रिया मिश्रा ने बताया कि पार्कों के निर्माण के लिए 64 लाख की धनराशि मिल गई है, जिससे आवास विकास के दोनों पार्कों की टेंडर प्रक्रिया भी हो गई है। जल्द ही इन पार्कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इन पार्कों के निर्माण से शहर में हरियाली नजर आएगी और लोगों को स्वच्छ हवा भी मिलेगी।
विकास कार्यों के साथ पार्क निर्माण को दी प्राथमिकता
पालिकाध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव ने 11 नए पार्कों की निर्माण के बाबत बताया कि शहर को साफ, सुंदर और हराभरा बनाए रखने के लिए वह शुरू से ही प्रयासरत हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने जहां सड़कों, नालियों और नालों का निर्माण कराया, वहीं शुरू में ही सात पार्कों को बनवाकर शहर को हरियाली दी थी। इस बोर्ड में लोगों को खुली हवा में टहलने और बच्चों, युवाओं को झूलों पर मस्ती करने का मौका मिला। अब 11 और नए पार्क बनने जा रहे हैं, जिससे शहर की सुंदरता में निखार आएगा। उन्होंने बताया कि ग्रीन सिटी की परिकल्पना के तहत पार्क निर्माण को प्राथमिकता दी है।