{"_id":"6856f3541ca6bdc327088223","slug":"11-families-were-saved-from-breaking-up-by-bringing-about-reconciliation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-148743-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सुलह कराकर 11 परिवारों को टूटने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सुलह कराकर 11 परिवारों को टूटने से बचाया
Sat, 21 Jun 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नि के विवाद निपटाने के दौरान मौजूद महिला पुलिस। स्रोत- परिवार
लखीमपुर खीरी। परिवार परामर्श केंद्र पर शनिवार को 11 परिवारों में सुलह कराकर फिर से दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने के लिए विदाई कराई गई। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुशवाहा व काउंसलरों के प्रयास से सभी जोड़े एक साथ रहने को राजी हो गए।
उपनिरीक्षक सुनीता कुशवाहा ने बताया कि पहले व तीसरे शनिवार को सुलह समझौता के लिए शिविर का आयोजन होता है। शनिवार को काउंसलर नीति गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी, महिला आरक्षी निकिता राठौर, मुद्रिका चौहान व मेहा सिंह ने सभी परिवारों की काउंसिलिंग की। उन्होंने बताया कि कुल 22 मामले सामने आए। इसमें प्रमुख रूप से साझी गृहस्थी में निवास, घरेलू हिंसा, अतिरिक्त दहेज की मांग, पारिवारिक कलह के मामले शामिल रहे। संवाद