फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   11 children aged between two and 15 report positive

लखीमपुर खीरीः दो से 15 वर्ष तक के 11 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Fri, 14 May 2021 12:04 AM IST
बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 14 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
11 children aged between two and 15 report positive
कोरोना वायरस - फोटो : demo photo

गांवों में फैल रहे कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाना चुनौती
विज्ञापन

चिकित्सक बोले, कोरोना की तीसरी लहर बच्चों और किशोरों के लिए घातक, अभिभावक चिंतित

लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है, जिसकी चपेट में वयस्कों के साथ ही बच्चे भी आने लगे हैं। शहरी क्षेत्र में कहर बरपाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। इससे जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह के दौरान 30 से अधिक बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। इससे अभिभावक चितिंत हैं। वहीं डॉक्टरों की सलाह है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों को बेहद सतर्क और सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए सबसे खतरनाक बताई है।
कोरोना संक्रमितों के नए केस मिलने के आंकड़े पिछले चार दिनों में कम जरूर हुए हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना कर्फ्यू लगने के एक पखवाड़े बाद करीब 40 प्रतिशत की कमी आई है, लेकिन बच्चों के संक्रमित होने के मामले चिंता बढ़ाने वाले हैं।
विज्ञापन

पसगवां क्षेत्र के गांव खरगापुर, खेरिया, मोहिउद्दीनपुर में दो किशोरियां और एक किशोर संक्रमित मिले हैं। धौरहरा क्षेत्र के गांव पिपरिया में 14 वर्षीय किशोर संक्रमित मिला है। फरधान क्षेत्र के गांव खजुहा में 14 वर्षीय किशोरी संक्रमित मिली है। सैधरी में भी 14 वर्षीय किशोरी संक्रमण की चपेट में आई है। लखीमपुर के काशीनगर में दो वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। किशोरनगर में भी चार वर्षीय बच्चा कोरोना संक्रमित हुआ है। पलिया में एक ही परिवार के आठ, नौ व 12 वर्षीय बच्चे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इन संक्रमित बच्चों, किशोर-किशोरियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ कहते हैं कि पहले बच्चों में ज्यादातर सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत आती थी लेकिन कोरोना की इस दूसरी लहर में और भी कई तरह लक्षण दिखने लगे हैं। उनका मानना है कि इस बार कोरोना वायरस 11 साल से लेकर 17 साल तक के बच्चों को ज्यादा संक्रमित कर रहा है।

बच्चों में कोरोना के लक्षण

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अजय कुमार ने बताया कि लंबे समय तक तेज बुखार रहना, दस्त लगना, उल्टी और पेट में दर्द होना, सूखी खांसी, हाथ-पैरों में सूजन मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ जाना और बच्चे का चिड़चिड़ा हो जाना भी कोरोना संक्रमण का खतरा होने का संकेत माना जा सकता है।

बच्चों को कोरोना से कैसे बचाएं

बाल रोग विशेषज्ञ के मुताबिक, बच्चों को कहीं भी घर से बाहर न निकलने दें। उन्हें मास्क लगाने और हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धोते रहने को कहें। यदि माता-पिता कहीं बाहर से आ रहे हैं, तो यह जरूरी है कि बच्चों से मिलने से पहले अपने कपड़े बदलें और संभव हो तो नहा लें। नहीं तो हाथ-पैर और मुंह अच्छी तरह से धो लें।

बच्चों से कराएं ब्रीदिंग एक्सरसाइज

इस बार कोरोना वायरस सीधे फेफड़ों पर हमला कर रहा है और उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दे रहा है, जिससे सांस लेने में परेशानी होने लगती है। ऑक्सीजन लेवल भी कम हो रहा है। ऐसे में यह जरूरी है कि अपने बच्चों से ब्रीदिंग एक्सरसाइज (व्यायाम) कराएं, ताकि उनके फेफड़े मजबूत बनें और ऑक्सीजन लेवल सामान्य बना रहे। इसके लिए आप उन्हें गुब्बारा फुलाने को भी दे सकते हैं। इससे फेफड़ों में मजबूती आती है।
बच्चों की इम्युनिटी मजबूत करने पर दें जोर

बच्चों में कोरोना संक्रमण का खतरा कम करने के लिए उन्हें रोजाना गुनगुना पानी पीने को दें और साथ ही रात में सोने से पहले उन्हें हल्दी वाला दूध पिलाएं, क्योंकि इससे वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। उन्हें खट्टे फलों का सेवन करने को कहें, इससे इम्युनिटी मजबूत होती है। साथ ही उन्हें जितना हो सके हरी और ताजी सब्जियां खिलाएं। - डॉ. अजय कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल

गांवों में साफ-सफाई, फॉगिंग व सैनिटाइजेशन अभियान को देखने पहुंचे डीपीआरओ

लखीमपुर खीरी। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत मकसोहा, बसहाभूड़ व बसहामाफी में साफ-सफाई, फॉगिंग एवं सैनिटाइजेशन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत मकसोहा में 12 मजदूर सफाई कार्य व सैनिटाइजेशन में लगे हुए मिले। मशीन के माध्यम से सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा था। 12 मजदूर ग्राम पंचायत की समुचित साफ-सफाई के लिए पर्याप्त नहीं थे, जिस पर डीपीआरओ ने अपनी उपस्थिति में 10 और मजदूर सफाई कार्य में लगवाए। सचिव को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत की साफ-सफाई, फॉगिंग एवं सैनिटाइजेशन, निगरानी समिति को सशक्त करना व प्रवासी मजदूरों की कोविड-19 की जांच आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान ग्राम पंचायत मकसोहा के निरीक्षण के समय एडीओ रामाधार, ग्राम पंचायत अधिकारी विजय गुप्ता एवं नवनिर्वाचित प्रधान जगदीश कुमार उपस्थित रहे। संवाद

इलाज के दौरान पांच संक्रमितों की मौत

लखीमपुर खीरी। जनपद में 24 घंटे के दौरान पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। वहीं 240 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 1052 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 150 पॉजिटिव व 902 नेगेटिव हैं। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से 90 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।

ब्लॉक लखीमपुर में 61, ब्लॉक नकहा में 30, ब्लॉक फूलबेहड़ में 17, ब्लॉक धौरहरा में 10, ब्लॉक ईसानगर में तीन, ब्लॉक निघासन में 17, ब्लॉक रमियाबेहड़ में एक, ब्लॉक बांकेगंज में आठ, ब्लॉक मितौली में 15, ब्लॉक कुम्भी में 33, ब्लॉक पलिया में 10, ब्लॉक बेहजम में 11, ब्लॉक मोहम्मदी में 12, ब्लॉक पसगवां में 12 संक्रमित मिले हैं।

फैक्ट-फाइल......

  • अब तक मिले कुल केस 22263
  • ठीक हुए मरीज 19226
  • सक्रिय मरीजों की संख्या 2844
  • अब तक हुई मृत्यु 193
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed