{"_id":"676b0c13892c4c623f0c3664","slug":"109-cranes-found-in-mohammadi-forest-range-during-census-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-135779-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गणना में मोहम्मदी वन रेंज में मिले 109 सारस पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गणना में मोहम्मदी वन रेंज में मिले 109 सारस पक्षी
विज्ञापन
मोहम्मदी रेंज क्षेत्र में तालाब के किनारे विचरण करते सारस। संवाद
ममरी। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी वन रेंज क्षेत्र में अभी हाल ही में हुई गणना में सारसों की संख्या 109 पाई गई है। यह पिछले वर्ष हुई गणना के सापेक्ष अधिक बताई जा रही है।
रेंजर नरेशपाल सिंह ने बताया कि डीएफओ संजय कुमार बिस्वाल के निर्देश पर मोहम्मदी रेंज क्षेत्र की आंवला, ककरहा, बिलहरी, महेशपुर, देवीपुर, सहजनिया और मोहम्मदी बीट के वनकर्मियों के सौजन्य से यह गणना कराई गई है। उन्होंने बताया कि सारसों को संरक्षण देने और उनकी देखभाल करने के लिए वन वॉचरों की ड्यूटी लगाई गई है।
अधिकतर सारस जलभराव वाले स्थानों जैसे तालाब और पोखर नदी की तराई के इलाके में विचरण करते पाए गए हैं। सारसों की सर्वाधिक संख्या मोहम्मदी बीट और बिलहरी बीट क्षेत्र की सेमरई झील के आसपास पाई गई है।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन