{"_id":"580655d84f1c1b726b703a80","slug":"105-students-left-the-english-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"105 विद्यार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
105 विद्यार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 13 शिक्षकों के हाथ में 734 नौनिहालों का भविष्य
- मिड-डे मील में स्कूल पहुंची अधबनी दाल
- प्रधानाध्यापक ने वापस किया मिड डे मील
नगर के नौ परिषदीय विद्यालयों में हो रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा के तीसरे दिन 105 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा छोड़ दी है। नगर के सात प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी देखी जा रही है। इन विद्यालयों में पंजीकृत 734 विद्यार्थियों का भविष्य 13 शिक्षकों के हाथों में है।
नगर के लोने सिंह प्राथमिक विद्यालय में एकल शिक्षक प्राची बाजपेयी ने 72 पंजीकृत में 59, उ.प्र विद्यालय लोने सिंह में एकल शिक्षक मंजूलता गुप्ता ने 41 में से 38, जवाहर प्राथमिक विद्यालय में एकल शिक्षक 48 में से 22, प्राथमिक विद्यालय गोला में प्रधानाध्यापक दिव्यांग सीमा सक्सेना ने एक सहायक शिक्षक के साथ 75 में से 72, सुभाष प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकुमार ने अपने सहायक के साथ 155 में से 126, उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिलोक गिरि में एकल शिक्षक सरोजबाला ने 64 में 59, कस्तूरबा प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक राहत फातिमा ने अपने दिव्यांग शिक्षक रविशंकर के साथ 161 में 144, आदर्श प्राथमिक विद्यालय में गोकुल प्रसाद ने अपने सहायक शिक्षक के साथ 63 में 56, रामविलास प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने सहायक अध्यापक के साथ 55 में 53 विद्यार्थियों को परीक्षा दिलाई। तीसरे दिन की हुई परीक्षा में नगर के सभी परिषदीय विद्यालयों में कुल पंजीकृत 734 में से 629 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी है।
नौनिहालों के जीवन से हो रहा खिलवाड़
गोला गोकर्णनाथ। नगर के परिषदीय विद्यालयों में 18 अक्तूबर की दोपहर को मिड-डे मील में विद्यार्थियों के लिए अधबनी दाल आयी। जिस पर शिक्षकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सूचना देकर मिड-डे मील वापस करवा दिया है। शिक्षकों और अभिभावकों के शिकायत करने के बाद भी अधिकारियाें द्वारा एनजीओ पर कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं जो धड़ल्ले से नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। 18 अक्तूबर को मिड-डे मील की अधबनी दाल वापस करा दी गई, किंतु उसके बदले में विद्यालय में कोई भी खाद्य सामग्री एनजीओ द्वारा नहीं भेजी गई, जिससे नौनिहाल पूरे दिन भूखे रहे।
विज्ञापन
नगर के परिषदीय विद्यालयों में एनजीओ द्वारा मिडडेमील में अधपकी दाल भेजी गई है। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने के बाद विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दाल को वापस करा दिया गया है, जबकि एनजीओ द्वारा दोबारा कोई भी खाद्य सामग्री नहीं भेजी गई है। - राकेश कुमार,नगर समन्वयक गोला
मिड-डे मील में अधपकी दाल भेजे जाने की शिकायत मिली है। जिसे वापस करा दिया गया है। एनजीओ द्वारा गैस सिलेंडर समाप्त होने के कारण दाल का अधपका होना बताया गया है, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
- सुनील कुमार, एबीएसए