{"_id":"5bfe8481bdec22414f5782f4","slug":"101543406721-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर छाया कप्तान का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर छाया कप्तान का तबादला
Updated Wed, 28 Nov 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तो गोपनीय जांच पर हटाए गए एसपी!
लखीमपुर खीरी। एसपी रामलाल वर्मा का तबादला सोशल मीडिया पर छाया है। कोई विधायक-इंस्पेक्टर विवाद में कोतवाल विद्याराम दिवाकर को हटाना तबादले की वजह बता रहा है तो कोई बेलगाम पुलिस पर अब लगाम लगने की उम्मीद जता रहा है। वहीं कुछ ने अपराध पर नियंत्रण की भी बात लिखी है। इसके अलावा विभागीय अफसरों की मानें तो एसपी रामलाल वर्मा की शिकायत कुछ थाना प्रभारियों ने डीजीपी के सामने पेश होकर की थी। साथ ही उन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए थे। अधिकारिक भरोसेमंद सूत्रों की माने तो डीजीपी ने शिकायत को गंभीरता से लिया था और इसकी गोपनीय जांच कराई थी। जांच में शिकायत सही मिलने पर एसपी रामलाल वर्मा को जिला मुख्यालय से हटाकर पीएसी में सेनानायक पद पर भेजा है।
करीब छह महीने पहले एसपी रामलाल वर्मा ने जिले का कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि एसपी अपराधों पर लगाम लगाएंगे। शुरुआती दौर में लोगों ने एसपी के कार्यों की सराहना भी की लेकिन समय के साथ एसपी की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। छह महीने के भीतर कई बार थानेदारों से लेकर चौकी इंचार्जों के स्थानांतरण किए गए। इनमें से कुछ दरोगाओं, चौकी इंचार्जों के स्थानांतरण निरस्त भी किए गए। अगर अपराधों की बात करें तो सरकारी आंकड़ों में तो जरूर अपराधों के ग्राफ में कमी आई, लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं प्रतीत हुआ। कहा जा रहा है कि कई वारदातों को पुलिस ने दर्ज ही नहीं किया। मंगलवार को जब एसपी रामलाल वर्मा का तबादला पीएसी चतुर्थ वाहिनी इलाहाबाद में सेनानायक पद पर होने की खबर आई तो सोशल मीडिया पर यह खबर छा गई। किसी ने लिखा कि विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी और फूलबेहड़ कोतवाल विद्याराम दिवाकर के बीच हुए ऑडियो वार में कोतवाल को हटाना एसपी को भारी पड़ा तो किसी ने लिखा कि अपराधों को रोक पाने में असफल होने के कारण यह बदलाव हुआ।
आज आ सकती हैं नई पुलिस कप्तान
डीजीपी ने एसपी रामलाल का स्थानांतरण मंगलवार को पीएसी की चतुर्थ वाहिनी में सेनानायक पद पर किया है, जबकि उनके स्थान पर पीटीएस मेरठ की पुलिस अधीक्षक पूनम को लखीमपुर खीरी का एसपी बनाया गया है। नवागत पुलिस कप्तान के गुरुवार दोपहर तक जिले में आने की संभावना है।