{"_id":"5bc639eabdec22698a46fc90","slug":"101539717610-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचने लगा: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचने लगा: सांसद
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
16एलकेएच21
पहुंचने लगा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ : सांसद
क्रासर.........
प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृत पत्र और विद्युत कनेक्शन बांटे
लखीमपुर खीरी। ब्लाक ईसानगर के सांसद आदर्श ग्राम मूड़ी में जन चौपाल लगाई गई, जिसमें सांसद रेखा अरुण वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाताओं के साथ-साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है। उनके उत्थान के लिए सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों का कल्याण करने के लिए सरकार काम कर रही है। सभी को आवास, बिजली, सड़क, स्वच्छ पेयजल और रोजगार की उपलब्धता कराई जाएगी।
जन चौपाल का शुभारंभ सांसद रेखा अरुण वर्मा और डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभाग उत्तरदायित्व निभा रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की भावना के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी प्रकार की असुविधा हो तो वह संबंधित अधिकारी या उनसे संपर्क कर समस्या बता सकते हैं, जिससे उसका निदान किया जा सके। सीडीओ रवि रंजन और जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने चौपाल में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। चौपाल का संचालन जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने किया। चौपाल में सांसद ने परिषदीय विद्यालय के बच्चों को स्वेटर वितरित किए। पांच लाभार्थियों को विद्युत कनेक्शन, 35 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत पत्र वितरित किए।