फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महरताला के तालाब में दिखा मगरमच्छ, दहशत

महरताला के तालाब में दिखा मगरमच्छ, दहशत

Mon, 16 Jul 2018 06:24 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
महरताला के तालाब में दिखा मगरमच्छ, दहशत

विज्ञापन
महरताला के तालाब में दिखा मगरमच्छ, दहशत
बांकेगंज। कस्बा से पांच किलोमीटर दूर महरताला गांव के तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया, जिससे लोगों में दहशत है।
घटना सोमवार दोपहर तीन बजे करीब की है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला पश्चिम रेंज के महरताला गांव स्थित तालाब में खीरी ब्रांच नहर से निकला एक मगरमच्छ पहुंच गया। तालाब में मछली पालन का व्यवसाय कर रहे धर्मपुर निवासी चंदन, राहगीर बबलू सिंह, प्रकाश सिंह, योगेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि नहर से निकलकर मगरमच्छ तालाब किनारे मौजूद एक सांप को निवाला बनाने के बाद पानी के अंदर घुस गया। दहशतजदा ग्रामीणों का कहना है कि गांव से सटे तालाब में मगरमच्छ आने से बच्चों और पालतू पशुओं की जान पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से तालाब में मौजूद मगरमच्छ को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed