{"_id":"5b4a3e8b4f1c1b4c748b4bf4","slug":"101531592331-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुई शहर में बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुई शहर में बिजली
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 घंटे बाद शहर में बहाल हुई बिजली
क्रासर........
33 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से ठप हुआ कलक्ट्रेट स्थित उपकेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार की रात करीब दो बजे शहर में बारिश शुरू हुई, जिसके बाद बिजली गुल हो गई। शनिवार की सुबह से दोपहर हो गई, लेकिन कलक्ट्रेट स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जन भर मोहल्लों में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। वजह थी कि पीलीभीत-बस्ती हाइवे पर छाउछ स्थित दूरदर्शन कार्यालय के पास 33 केवीए लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया था, जिसे हटाने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद कुछ जगहों पर लाइन ब्रेकडाउन होने से कई घंटे आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। शाम चार बजे शहर में बिजली आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली।
कलक्ट्रेट स्थित विद्युत उपकेंद्र से कलेक्ट्रेट, आफिसर कॉलोनी, जोड़ी बंगला, शाहपुरा कोठी, नौरंगाबाद, सलेमपुर समेत करीब दर्जन भर मोहल्लों में बिजली सप्लाई जाती है। शुक्रवार की रात हुई बारिश में छाउछ स्थित दूरदर्शन कार्यालय के निकट गुजरी 33 केवीए लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे तार टूट गए। रात तो किसी तरह बीत गई, जिसके बाद शनिवार की सुबह बिजली बहाल करने के लिए कर्मचारियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर लाइन जोड़ी। इसके बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो लाइनों की पेट्रोलिंग कर ब्रेकडाउन के फाल्ट को सही कराया गया। तब शाम चार बजे इन इलाकों की बिजली बहाल हो सकी। एसडीओ अनुराग शर्मा ने बताया कि यूकेलिप्टस के पेड़ को हटाने के बाद तारों को जोड़ने और ब्रेकर को सही करने में कुछ घंटे लगे, लेकिन इसके बाद भी सप्लाई चालू नहीं हो सकी। तब ब्रेकडाउन को ठीक कराने के बाद चार बजे से आपूर्ति बहाल कर दी गई।