फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने में लेंगे छात्रों की मदद

स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने में लेंगे छात्रों की मदद

Fri, 25 May 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने में लेंगे छात्रों की मदद

विज्ञापन
स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने में लेंगे छात्रों की मदद
शासन ने स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप किया लांच
इसके जरिए विभाग से जुड़ेंगे महाविद्यालयों के छात्र
गांवों में न्यूनतम 100 घंटे करना होगा योगदान
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिए अब महाविद्यालय के विद्यार्थियों की मदद ली जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को स्वच्छ रखने के साथ ओडीएफ घोषित कराने के लिए दो अक्तूबर 2018 तक लक्ष्य निर्धारित है, जिसे पूरा करने के लिए अब करीब चार माह बचे हैं। लिहाजा कम समय में लक्ष्य को पूरा करने के लिए शासन ने स्वच्छ भारत समर इंटरर्नशिप कार्यक्रम लांच किया है, जिसमें प्रत्येक छात्र को कम से कम 100 घंटे का योगदान करना होगा।
डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सहयोग से पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। 31 जुलाई 2018 तक यह कार्यक्रम संचालित किया जाना है, जिस अवधि में प्रत्येक छात्र न्यूनतम 100 घंटे इंटर्नशिप करेगा। महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों में पंजीकृत छात्र इसके लिए पात्र होंगे। कालेजों से ऐसे इच्छुक छात्रों को इंटर्नशिप से जोड़कर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा, जिससे शौचालय निर्माण के कार्यों में तेजी आएगी। इंटर्नशिप के पंजीकरण और रिपोर्ट अपलोड करने के लिए पोर्टल एसबीएसआई डाट एमवाईजीओवी डाट इन बनाया गया है। इंटर्नशिप करने वाले छात्रों में अधिकाधिक प्रतियोगिता के लिए पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय प्रचार अभियान चलाएगा। कार्यक्रम की अवधि में प्रतिभागियों की गतिविधियों को दो क्लस्टर सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियां और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियां में श्रेणीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


काम के बदले मिलेगा अवार्ड
इंटर्नशिप करने वाले छात्रों के बीच जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी कराई जाएगी, जिसमें सफल छात्रों को जिला प्रशासन द्वारा अवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अवार्ड हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.20 लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य
पंचायत राज विभाग के मुताबिक जनपद में 3.20 लाख परिवार ऐसे हैं, जिनके घरों में शौचालय नहीं बने हैं। करीब चार माह की अवधि में 3.20 लाख शौचालय बनवाने की बड़ी चुनौती को पूरा करने में समर इंटर्नशिप कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।

वर्जन.......
इंटर्नशिप के जरिए युवकों को और ग्रामीण भारत को स्वच्छता के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बनाना है। गांवों तक स्वच्छता सुविधाओं का सृजन कराना प्राथमिकता है। इससे स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को पूरा करने में गति आएगी। छात्रों को इंटर्नशिप कार्यक्रम से जोड़ने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
-रवि रंजन, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed