{"_id":"5ad579664f1c1b9f098b4f0a","slug":"101523939686-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ऐप्प पर आदर्श ने पाया देश में प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ऐप्प पर आदर्श ने पाया देश में प्रथम स्थान
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदी ऐप पर आदर्श ने पाया देश में प्रथम स्थान
पलियाकलां। मोदी ऐप के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़कर सहभागिता एवं विभिन्न मुद्दों पर सृजनात्मक सुझाव एवं सुधारात्मक प्रतिक्रियाएं दर्ज करवाते हुए पलिया के युवा व्यापारी आदर्श अग्रवाल ने ऐप पर आठ लाख चैरानबे हजार एक सौ एक्टिविटी प्वॉइंट बनाकर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिक्षक करोडीमल अग्रवाल व सरोजिनी देवी के पुत्र आदर्श सिविल कंस्ट्रक्शन के व्यापार से जुड़े हैं एवं मोदी ऐप के साथ पीएमओ द्वारा संचालित अन्य ऐप का भी प्रयोग करते हैं। आदर्श के अनुसार ऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से सीधा संवाद करते हुए विभिन्न मामलों पर विचार विमर्श, संदेश, सुझाव व शिकायतों पर चर्चा भी करते हैं। ऐप के प्रयोग से प्रथम स्थान पर आये आदर्श को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से प्रोत्साहित करते हुये शासकीय विकास योजनाओं से जुड़े दो कैलेंडर उपहार स्वरूप भेजे गये हैं।
विज्ञापन