{"_id":"5a1310b04f1c1bc1678bc9bf","slug":"101511198896-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहरा वीरान में फिर दिखाई दिए बाघ के पगचिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहरा वीरान में फिर दिखाई दिए बाघ के पगचिन्ह
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/ पलियाकलां। वन रेंज मझगईं के गांव लोहरा वीरान में फिर से बाघ ने दस्तक दी है। रविवार की शाम को ग्रामीणों के घरों के पास बाघ दिखने से उनमें हड़कंप मच गया। बाघ के पगचिह्न भी दिखाई दिए हैं।
रविवार की शाम दुधवा टाइगर रिजर्व जंगल से सटे गांव लोहरा वीरान में बाघ ने अपनी दस्तक दी। झोपड़ पट्टी से कुछ दूर बाघ को देखकर ग्रामीण दंग रह गए। गांव के आसपास बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के आसपास बाघ देखे जाने की सूचना उन्होंने वन विभाग को दे दी, लेकिन वन विभाग की तरफ से कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष है। उधर इस बाबत रेंजर राधेश्याम का कहना है कि दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे गांव है। पहले भी मौके पर टीम भेजी थी, लेकिन पगचिह्न नहीं मिले थे। मंगलवार को वन कर्मियों को भेजकर दिखवाएंगे।