फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गर्मी बढ़ते ही चरमराई शहर की बिजली व्यवस् था

गर्मी बढ़ते ही चरमराई शहर की बिजली व्यवस् था

Sun, 16 Jul 2017 05:18 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही चरमराई शहर की बिजली व्यवस्
था
लखीमपुर खीरी। पिछले कुछ दिनों में तापमान का पारा काफी चढ़ गया है। ऐसे में लोग तेज धूप और उमस से बेहाल हैं। रविवार को बिजली ने सुबह से आंख-मिचौली शुरू कर दी। शाम तक करीब छह घंटे से अधिक बिजली कटौती की गई, जिसके बाद लो-वोल्टेज सप्लाई ने मुसीबत दोहरी कर दी। मोटर पंप न चलने से लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। तो वहीं जिला अस्पताल में जनरेटर न चलाए जाने से मरीज और तीमारदार गर्मी से परेशान दिखें।
विज्ञापन

योगी सरकार ने जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली सप्लाई करने का आदेश दे रखा है, लेकिन बिजली विभाग के जर्जर हो चुके संसाधन उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं। रविवार की सुबह पहले 132 केवीए लाइन में फाल्ट आया, जिससे छाउछ ट्रांसमिशन ने सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद गढ़ी उपकेंद्र के दो फीडर ओवरलोड से हांफने लगे। लिहाजा बिजली कई घंटो तक बाधित हु्ई। फीडरों से ओवरलोड कम करने के लिए कई मोहल्लों की सप्लाई टुकड़ों में की गई। एसडीओ ने बताया कि 132 केवीए लाइन में खराबी आने से करीब दो घंटे शहर की सप्लाई बाधित हुई। गढ़ी उपकेंद्र के दो फीडरों पर ओवरलोड की समस्या आई है, जिससे देहात क्षेत्र जुड़ा है। समस्या दूर होने में कुुछ दिन लग सकते हैैं। तभी लो-वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


सेमरी उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया, जो एक सप्ताह में चालू कर लिया जाएगा। इससे शहर पर पड़ने वाला अतिरिक्त लोड कम हो जाएगा। वहीं कलक्ट्रेट में भी उपकेंद्र बनकर तैयार है, जिसके चालू होने पर शहर में बिजली की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीकांत मिश्रा, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed