{"_id":"595e3df24f1c1bd1068b4a00","slug":"101499348466-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की कुर्सी को लेकर भाजपा में फूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की कुर्सी को लेकर भाजपा में फूट
Updated Thu, 06 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तिथि 23 जुलाई घोषित होते ही भाजपा में फूट नजर आने लगी है। जिला पंचायत सदस्य अनूप शुुक्ला ने भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई पर दूसरे दल के नरेंद्र सिंह की पत्नी को टिकट दिलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि जिलाध्यक्ष ने मुझसे कहा, पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे, तब चुनाव लड़ पाओगे। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर दूसरे दल के नेता का साथ देने और भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ते हुए पार्टी पदाधिकारियों से हस्ताक्षरित पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजा है। जिपं सदस्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस वार्ता कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि भी सौंपी। उधर बीजेपी अध्यक्ष शरद बाजपेई ने सभी आरोपों को मनगढ़ंत करार दिया है।
भाजपा समेत फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे पत्र में लिखा है कि जिला पंचायत के लिए नरेंद्र सिंह की पत्नी को टिकट दिलाने के लिए पार्टी का एक वर्ग प्रयास कर रहा है, जिसे जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। नरेंद्र सिंह वर्तमान में सपा से जुड़े हैं। दूसरे दल को जिला पंचायत का चुनाव लड़ाने की चर्चा मात्र से कार्यकर्ताओं में निराशा के साथ ही करोड़ों रुपये की डील होने का संदेश जाने की बात लिखी गई है। साथ ही मांग की गई है कि जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता को टिकट दिलाएं और दूसरे दल के नेता को टिकट दिलाने वाले भ्रष्ट तत्वों पर कार्यवाई की जाए। हालांकि पत्र पर जिला पंचायत सदस्य अनूप शुक्ला के हस्ताक्षर नहीं हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद होकर जिलाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। पत्र में भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, दयाशंकर कश्यप, विनोद शुक्ला, रोहित तिवारी, किशन बाजपेई आदि तमाम हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
000000000000000000
वर्जन.....
सभी आरोप मनगढ़ंत और निराधार हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार तय किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर इस मामले में कोई प्रयास किए जाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
शरद बाजपेई, जिलाध्यक्ष-भाजपा।