{"_id":"69ebb31d45ebd470600ae6e7","slug":"10000-mt-of-wheat-purchased-from-1300-farmers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-173594-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 1300 किसानों से 10 हजार एमटी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 1300 किसानों से 10 हजार एमटी गेहूं खरीद
Fri, 24 Apr 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
केंद्र पर बोरे की तौल के बाद सिलाई करता कर्मचारी-संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में गेहूं खरीद को लेकर करीब एक महीने में 1300 किसानों से 10 हजार एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है। हालांकि, पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें और अन्य समस्याएं किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।
30 अप्रैल से जिले के 134 केंद्रों पर खरीद शुरू हुई थी। शुरुआती दिनों में तौल शून्य रही, लेकिन अब खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। किसानों को अधिक से अधिक केंद्रों पर लाने के लिए 160 रुपये अतिरिक्त भुगतान दिया जा रहा है। इस बार समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
गोला के किसान जसविंदर सिंह ने बताया कि केंद्रों पर बोरे तो मिल गए, लेकिन सत्यापन के दौरान तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि तौल व्यवस्था ठीक चल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
एमएसपी से कम पर बिक रहा गेहूं
सरकारी प्रक्रियाओं से बचने के लिए कई किसान आढ़तों पर गेहूं बेच रहे हैं, जहां उन्हें एमएसपी से कम दाम मिल रहा है। मंडियों में 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद हो रही है। इससे लक्ष्य पूरा होने पर भी असर पड़ सकता है।
-- -- -- -- -- --
मैगलगंज में प्रशासन सख्त, क्रय केंद्रों का निरीक्षण
मैगलगंज। उपजिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता ने नवीन गल्ला मंडी स्थित 8 गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इनमें 4 केंद्र आरएफसी, 3 पीसीएफ और 1 एफसीआई द्वारा संचालित हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर तौल, भुगतान और सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर खरीद सुचारु रूप से चल रही है और बारदाने की कमी नहीं है। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि तौल में पारदर्शिता रखें, गुणवत्ता जांच सही करें और भुगतान समय से किसानों के खातों में पहुंचे। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
-- -- -- -- -- -
तौल को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। आढ़तों पर फसल न बेचें, कागज पूरे कर केंद्रों पर तौल कराएं।
-नमन पांडेय, डिप्टी आरएमओ