फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   100 elderly women of the district travelled free in roadways

Lakhimpur Kheri News: जिले की 100 बुजुर्ग महिलाओं ने रोडवेज में किया फ्री सफर

Mon, 31 Aug 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 31 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
100 elderly women of the district travelled free in roadways
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। रोडवेज की सामान्य बसों में 60 साल से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन जिले के गोला और लखीमपुर डिपो से 100 बुजुर्ग महिलाओं ने निशुल्क सफर किया। इनमें गोला डिपो से 53 और लखीमपुर डिपो से 47 महिलाओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर तीन दिनों तक गोला और लखीमपुर डिपो से करीब एक लाख यात्रियों को निशुल्क सफर कराया गया था। इससे यात्रियों के करीब एक करोड़ रुपये के टिकट का खर्च बचा था। अब 30 अगस्त से 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए भी मुफ्त यात्रा सेवा शुरू की गई है। पहले दिन 100 महिलाओं ने इसका लाभ लिया। सेवा शुरू होने के बाद बुजुर्ग महिला यात्रियों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान महिलाओं को सिर्फ आधार कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद शून्य बैलेंस के टिकट पर सफर की सुविधा मिलेगी। कई बुजुर्ग महिलाओं ने धार्मिक यात्राएं भी शुरू कर दी हैं। खीरी से कई महिलाएं मथुरा, अयोध्या समेत अन्य तीर्थस्थलों के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि डिपो से 47 महिलाओं को 4,944 रुपये मूल्य की निशुल्क यात्रा कराई गई। गोला डिपो के एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि 53 महिलाओं को 5,113 रुपये की निशुल्क यात्रा कराई गई। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed