फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   10 acres of wheat crop burnt due to spark of pipe house caught fire in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: चिलम की चिंगारी से राख हो गई 10 एकड़ गेहूं की फसल, घर में भी लगी आग, किसानों ने किया हंगामा

Tue, 09 Apr 2024 09:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 09:04 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में गंजेड़ियों की वजह से 20 किसानों की मेहनत बर्बाद हो गई। गांजा पीने वालों की चिलम से निकली चिंगारी से करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग ने एक घर को भी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
10 acres of wheat crop burnt due to spark of pipe house caught fire in lakhimpur kheri
गेहूं की फसल जलकर हुई राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के घोसियाना गांव में मंगलवार दोपहर एक घर में आग लगने के बाद गेहूं की फसल में भी आग लग गई। इससे 20 से ज्यादा किसानों की कई एकड़ फसल जल गई। आग लगने का कारण गांजा पीने वाले लड़के बताए जा रहे हैं। इससे लोगों का आक्रोश भड़क गया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो ग्रामीणों की झड़प हुई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के घोसियाना गांव के पश्चिम में कई लोगों के खेत हैं। इसमें गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी। मंगलवार दोपहर खेत में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन हवा तेज होने के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते मोहम्मद, शहंशाह, इरफान, आमिर, आजाद, नसीम, मोबिन, मखदूम, गुडिया, कल्लू समेत करीब 20 किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की करीब 10 एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


गांजा पीने वाले लड़कों की वजह से लगी आग 
गांव घोसियाना निवासी नसीम के घर में 40 हजार रुपये की नकदी और सारा सामान जल गया। आग लगने का कारण खेतों में गांजा पीने वाले लड़के बताए जा रहे हैं। आग की घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए, जिन्हें शांत कराने पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। हालांकि किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आग की सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, तहसीलदार सदर सुशील प्रताप सिंह, सीओ रमेश तिवारी, नायब तहसीलदार, शहर कोतवाल अंबर सिंह आदि मौके पर पहुंचे। एसडीएम के सामने भी किसानों ने हंगामा किया। एसडीएम ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। भुक्तभोगियों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

अज्ञात कारणों से लगी आग, घर जले, हजारों का नुकसान
थाना फरधान क्षेत्र के गुलचौरा गांव निवासी रोहित के घर में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। इससे घर का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने डायल-112 और फायर ब्रिगेड पुलिस को सूचना दी। पड़ोसी महेश, श्यामू व रामसेवक के छप्परों तक आग पहुंच गई। हालांकि, लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed