{"_id":"6928a3a8e15ab2056e0b988a","slug":"youths-who-molested-girls-during-tilak-ceremony-were-beaten-up-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-149726-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तिलक के दौरान युवतियों से छेड़खानी करने वाले युवकों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तिलक के दौरान युवतियों से छेड़खानी करने वाले युवकों ने की मारपीट
Fri, 28 Nov 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तिलक समारोह के दौरान के दौरान कुछ मनचले युवतियों के साथ छेड़खानी करने लगे। इसको देख जब घरवालों ने शिकायत की तो मनबढ़ युवक हंगामा करने लगे। विवाद बढ़ने पर युवक युवती के परिजन और उनके रिश्तेदारों के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हाटा कोतवाली के बरवां छत्तर दास गांव के निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात उनके यहां तिलक का कार्यक्रम था। जब घर की युवतियां भोजन करने के लिए पांडाल में जा रही थीं उसी दौरान कुछ युवक उनपर फब्तियां कसने लगे। नाराजगी जताने पर आरोपी युवकों ने उग्र होकर अपशब्द बोलते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब रिश्तेदार बीच बचाव करने आए तो आरोपी युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस संबंध में कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर क आधार पर शैलेश सिंह, मंजीत शर्मा और पिंटू सिंह के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।