फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youths angry over vehicle collision beat up doctor

Kushinagar News: वाहन टकराने से नाराज युवकों ने डॉक्टर को पीटा

Fri, 29 Mar 2024 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Youths angry over vehicle collision beat up doctor
कसया। नगर के देवरिया मार्ग के पास बृहस्पतिवार की शाम को वाहन टकराने से नाराज लोगों ने प्राइवेट डॉक्टर की पिटाई कर दी। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


नगर के वार्ड रामजानकी नगर पर डाॅ. इंद्रजीत गुप्ता बृहस्पतिवार की शाम परिवार के साथ बाजार करने गए थे। उसी दौरान गांधी चौक के पास एक कार से डॉक्टर की कार से धक्का लग गया। इससे नाराज दूसरी कार में सवार युवकों से कहासुनी हो गई। गांधी चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। आरोप है कि उसके बाद देवरिया मार्ग पर डॉक्टर के अस्पताल पर आरोपी युवक पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed