{"_id":"5ad797b94f1c1b9e098b5403","slug":"youth-took-out-candil-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने निकाला कैंडिल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने निकाला कैंडिल मार्च
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
कैंडिल मार्च।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा बाजार। उन्नाव और कठुआ में हुई बलात्कार एवं हत्या के विरोध में बड़हरागंज के युवाओं ने बुधवार की देर शाम कैंडिल मार्च निकाला। युवाओं ने घटना की निंदा की और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
बड़हरागंज में युवाओं ने हाथ में मोमबत्ती लेकर बाजार का भ्रमण करने के बाद एक जगह एकत्र हुए। उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए युवा कार्यकर्ता इस्तेखार अहमद ने कहा कि आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। खासकर महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्नाव में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और जम्मू के कठुआ में नाबालिग आसिफा के साथ हुई घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय हैं।
बड़हरागंज निवासी मोहम्मद हुमायूं ने कहा कि भारत सरकार को लोकसभा एवं राज्यसभा में विधेयक पास कर बलात्कार एवं हत्या की घटनाओं पर अंकुश के लिए और भी सख्त कानून बनाना चाहिए। ताकि महिलाएं सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
इस दौरान शहजादा सलीम, मोहम्मद अजहर, सरफराज आलम, कौसर अली, हाफिज, मोहम्मद राफे, मोहम्मद यासिर, जावेद निजामी, नेक मोहम्मद, मोहम्मद हाशिम, सईदुद्दीन, मोहब्बत अली, अजीमुद्दीन, जावेद अली आदि मौजूद थे।