फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth selected in army were honored

Kushinagar News: सेना में चयनित युवाओं को किया गया सम्मानित

Fri, 13 Dec 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Youth selected in army were honored
एक्सरे के लिए खड़े मरीज और ​तीमारदार
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकीय विंग में अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह बेपटरी है। हफ्ते में तीन दिन के लिए रेडियोलॉजिस्ट आते हैं। अन्य दिनों में केवल मरीजों का पंजीयन होता है।
विज्ञापन

दूर-दूर से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए दोबारा आना पड़ता है। गंभीर मरीजों को निजी सेटरों पर मजबूरन जांच करानी पड़ रही है। हालांकि डिजिटल एक्सरे सेवा लगातार संचालित है। यहां जांच के लिए आने वाली भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है। जिससे जांच में दो-तीन घंटे तक लग जाते हैं।
विज्ञापन

केस एक
समय: पूर्वाह्न 11:25 बजे
स्थान: मेडिकल कॉलेज का अल्ट्रासाउंड कक्ष
चिकित्सकीय विंग में अल्ट्रासाउंड कक्ष बनाया गया है। यहां सन्नाटा पसरा हुआ था। मरीज आकर पूछकर चले जा रहे थे। यहां रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर डॉ. आरपी सिंह की तैनाती है। वह तीन दिन के लिए यहां आते हैं। बृहस्पतिवार को उनका ड्यूटी शिड्यूल था, लेकिन वे मौजूद नहीं थे। ड्यूटी चार्ट में सोमवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को जांच होने की बात लिखी गई है। अल्ट्रासाउंड कक्ष में तैनात स्टाफ नर्स पूजा यादव ने बताया कि डॉक्टर साहब नहीं आए हैं। जिस दिन वे नहीं आते, उस दिन यहां आने वाले मरीजों का पंजीयन करके दूसरे दिन आने के लिए कहा जाता है। दोपहर 02:00 बजे तक यहां आठ नए मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें शुक्रवार सुबह आने के लिए कहा गया है। यहां मिले बिंदेश्वरी ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड जांच कराने आए थे, लेकिन हुआ नहीं। अब कल आकर देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
केस दो
समय: पूर्वाह्न 11:41 बजे
स्थान- मेडिकल कॉलेज का डिजिटल एक्सरे कक्ष
ओपीडी विंग में डिजिटल एक्सरे कक्ष बना है। यहां डिजिटल एक्सरे के लिए मरीजों की भारी भीड़ थी। उन्हें एक्सरे कराने के लिए जूझना पड़ रहा था। यहां तैनात एक्सरे टेक्नीशियन राहुल वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अकेले ही ड्यूटी कर रहे हैं। दूसरे टेक्नीशियन अरविंद छुट्टी पर हैं। मरीजों की जांच कर उन्हें रिपोर्ट देने में कुछ समय ज्यादा लग जा रहा है। बाकी दिनों में इस तरह की समस्या नहीं आती है। धम्मौर से आए दीपक ने बताया कि वह एक्सरे कराने आए हैं। करीब दो घंटे हो गया है। डॉक्टर ने रिपोर्ट लाकर दिखाने के बाद ही दवा लिखने के लिए कहा है। लग रहा है कि जांच रिपोर्ट आने तक ओपीडी का समय खत्म हो जाएगा।


मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड सेवा तीन दिन संचालित है। रेडियोलॉजिस्ट की समस्या आ रही है। शासन को कई बार पत्र लिखकर रेडियोलॉजिस्ट की मांग की गई है। एक्सरे सेवा लगातार चल रही है। इसे और अधिक सुगम बनाने का प्रयास चल रहा है, जिससे मरीजों को लाइन न लगाना पड़े। जल्द ही व्यवस्थाएं दुरूस्त हो जाएंगी। - डॉ.सुधीर कुमार गोयल, सीएमएस स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुल्तानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed