फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth Murdered in Dispute Over Dancing at DJ Party

Kushinagar News: डीजे पर डांस के विवाद में युवक की हत्या

Tue, 28 Apr 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Youth Murdered in Dispute Over Dancing at DJ Party
सरैया महंथ पट्टी में युवक की हत्या की सूचना पर रोते बिलखते परिजन ।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : 1
रहसू बाजार (कुशीनगर)। चौराखास थाना क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव में तिलक समारोह में डीजे पर डांस के विवाद में रविवार देर रात 24 वर्षीय सुबोध गुप्ता की हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव साेमवार तड़के गांव के पश्चिम कार्यक्रम स्थल से करीब 500 मीटर दूर सरेह में आम के पेड़ के नीचे अर्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष दिनेश साहनी के साथ तमकुहीराज सीओ जयंत यादव मौके पर पहुंच गए। सुबोध गुप्ता के पिता लखीचंद गुप्ता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन




पुलिस ने वशिष्ट प्रजापति संदीप व मंदीप पुत्र वशिष्ट प्रजापति, देवव्रत व भीम पुत्र राजकुमार, राजकुमार पुत्र बृक्षा सहित छह नामजद और तिलक मेंं शामिल होने आए अज्ञात रिश्तेदारों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तिलक समारोह में आए रिश्तेदार व परिवार के सदस्य घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सरैया महंथ पट्टी गांव में रविवार रात वशिष्ठ प्रजापति के घर तिलक समारोह था। गांव के युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। डांस करने के दौरान गांव के सुबोध गुप्ता का कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। डीजे संचालक ने मारपीट की सूचना सुबोध के पिता को दी। रात करीब तीन बजे मौके पर पहुंचे लखीचंद गुप्ता ने सुबोध को घर चलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं गया। रात में ही सुबोध का मोबाइल तोड़ दिया गया और उसका सिम निकालकर फेंक दिया गया। इसके बाद सुबोध लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे ग्रामीण शौच के लिए सरेह की ओर गए तो आम के पेड़ के नीचे सुबोध का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। सिर और गले पर चोट के निशान थे तथा नाक से खून निकल रहा था। इसकी खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे लखी चंद बेटे का शव देख दहाड़ मारकर रोने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तोड़कर फेंके गए युवक के मोबाइल, सिमकार्ड और पैंट, टीशर्ट बरामद किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅड को बुलाया गया। हालांकि डॉग स्क्वाॅड को कोई खास सफलता नहीं मिली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।


वर्जन



अभी तक की जांच में पता चला है कि तिलक समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद के दौरान युवक की हत्या कर शव लाकर फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं होने से विसरा प्रिजर्व किया गया है। छह लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। -जयंत यादव, सीओ तमकुहीराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed