{"_id":"6ad12f4858762cd56a0eecb9","slug":"youth-killed-in-collision-between-two-bikes-three-others-including-a-woman-critically-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1016-170224-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, महिला सहित तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, महिला सहित तीन गंभीर
विज्ञापन
- बिहार के परसौनी गांव के पास हुआ हादसा, बाइक चालकों ने नहीं पहना था हेलमेट
- पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव जोगिया बिचली पट्टी का रहने वाला था किशन शर्मा
पिपरा कनक। बिहार के परसौनी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक महिला सहित तीन युवक घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के लिए जाते समय एक युवक की मौत हो गई। महिला का इलाज गोरखपुर एम्स और शेष दो युवकों का इलाज कटेया में जारी है।
जानकारी के अनुसार, पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव जोगिया बिचली पट्टी निवासी किशन शर्मा (20) अपनी मौसी उर्मिला देवी (40) को बिहार के हररवा गांव में उनके घर छोड़ने जा रहा था। अभी वे समउर-मीरगंज मार्ग स्थित परसौनी गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार प्रिंस कुमार (22) व निगम गौंड़ (28) निवासी बेलाडीह थाना कटेया की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहन था।
हादसे में इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने चारों घायलों को कटेया स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने किशन शर्मा व उर्मिला देवी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। अभी वे जगदीशपुर के पास पहुंचे ही थे कि किशन शर्मा की मौत हो गई जबकि मौसी उर्मिला देवी का इलाज एम्स अस्पताल गोरखपुर में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरे बाइक सवार युवक प्रिंस कुमार व निगम गौंड़ का इलाज कटेया में चल रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाप्रभारी कटेया अवधेश कुमार ने बताया कि गंंभीर रूप से घायल किशन शर्मा और उर्मिला देवी को इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया था। रास्ते में ही किशन की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।